ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। भारत मे कोरोना की चौथी लहर के प्रबल संकेत दिख रहे हैं। देश में कोरोना वायरस के XE वेरिएंट की पुष्टि होने के बाद से तमाम हेल्‍थ एजेंसी और एक्‍सपर्ट्स की चिंता बढ़ गई है। जानकारों के अनुसार इसके अजीब लक्षण ऐसे हैं कि संक्रमित होने के बाद भी मरीज को कुछ पता नहीं चलता। यह वेरिएंट आरटीपीसीआर जांच को भी बायपास करने या धोखा देने में सक्षम है। पेट दर्द, उल्‍टी से लेकर सिरदर्द भी इसके लक्षण में शामिल है। देश में जीनोम सिक्‍वेंसिंग को मॉनिटर करने वाली संस्था INSACOG ने XE वेरिएंट मिलने की पुष्टि करते हुए कहा है कि भारत में कोरोना का XE वेरिएंट आ चुका है। यह ओमिक्रॉन वेरिएंट का सब वेरिएंट है, लेकिन ये वाला कोरोना दूसरे वेरिएंट के मुकाबले 10 गुणा तेजी से फैलता है। यह ज्‍यादा संक्रामक है।कोरोना वायरस के नए XE वेरिएंट की भारत में एंट्री की पुष्टि करते हुए संस्‍थान ने अपने वीकली बुलेटिन में दावा किया है कि इसका पहला केस 19 जनवरी 2022 को ब्रिटेन में मिला था। इसके बाद वहां बेहद तेजी से संक्रमण फैला। अब भारत में कोरोना का XE वेरिएंट जैसा ज्यादा संक्रामक वेरिएंट मिलने से आने वाले दिनों में संक्रमण के नए मामलों में अधिक तेजी आ सकती है।

इस बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि XE वेरिएंट ओमिक्रॉन के BA.1 और BA.2 से ही मिलकर बना है। BA.2 के मुकाबले XE वेरिएंट 10 गुणा संक्रामक है। INSACOG के साप्‍ताहिक बुलेटिन में बताया गया है कि भारत में अभी कोरोना वायरस संक्रमण के जो मामले सामने आ रहे हैं, उनमें ओमिक्रॉन (BA.2) ही ज्‍यादा प्रभावी है। यह डोमिनेंट वेरिएंट है, जो दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश, हरियाणा, केरल, कर्नाटक, महाराष्‍ट्र समेत अन्‍य राज्‍यों में लगातार कोरोना संक्रमितों में मिल रहा है।


Share This News