ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220202 004525 111 अपैक्स हॉस्पिटल निशुल्क कैंप आयोजित * सिंघी सहित अनेक सम्मानित **बीकानेर सेवा योजना का स्थापना दिवस Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज़। अपैक्स हॉस्पिटल रानी बाजार बीकानेर मे एक विशाल निशुल्क कैंप का आयोजन किया गय।इस विशाल निशुल्क कैंप का सुभारम्भ उप-महापौर राजेंदर पंवार जी एवं अपैक्स हॉस्पिटल के बिज़नेस हेड शौकत अली की उपस्थिती में हुआ। इस निशुल्क कैंप मे अपैक्स हॉस्पिटल की तरफ से डॉ सुरेंद्र पूनिया (वरिष्ठ ह्रदय रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ अखिलेश शेखावत (लप्रोस्कोपिक एवं जर्नल सर्जन) ने अपनी सेवाएँ दी और इस निशुल्क कैंप में 85 मरीजों ने लाभ लिया।अपैक्स हॉस्पिटल की तरफ से निशुल्क जांचे इसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर एवं अन्य जांचो पर 25 % डिस्काउंट दिया गया।

img 20220424 wa02382032525553403351065 अपैक्स हॉस्पिटल निशुल्क कैंप आयोजित * सिंघी सहित अनेक सम्मानित **बीकानेर सेवा योजना का स्थापना दिवस Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

सामाजिक, औद्योगिक व शैक्षणिक क्षेत्र के विकास में कार्यरत विभूतियों का किया सम्मान
विशेष योग्य सामाजिक विभूतियों के सम्मान के क्रम में गणेश कृपा द्वारा सामाजिक तथा औद्योगिक विकास हेतु समर्पित बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, शिक्षा के क्षेत्र में विशेष कार्यों हेतु माहेश्वरी पब्लिक स्कूल अध्यक्ष श्रीराम सिंघी तथा समाज के जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध करवाने वाले महेश जन सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष ओमप्रकाश करनानी का सम्मान किया गया । गणेश कृपा आर्ट के संजय जोशी व राजा किराड़ू ने बताया कि गणेश कृपा आर्ट द्वारा अब तक लगभग 1 लाख अक्षर गणेश की प्रतिमाओं का निर्माण किया जा चुका है और सम्मान की इस कड़ी में आज गणेश कृपा आर्ट को सामाजिक, औद्योगिक व शैक्षणिक क्षेत्र में अपनी संस्थाओं के द्वारा कार्य कर रही इन विभूतियों का सम्मान करने का अवसर प्राप्त हुआ है । इस अवसर पर रोहित पचीसिया भी उपस्थित हुए ।

img 20220424 wa02336962451815746627788 अपैक्स हॉस्पिटल निशुल्क कैंप आयोजित * सिंघी सहित अनेक सम्मानित **बीकानेर सेवा योजना का स्थापना दिवस Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

बीकानेर सेवा योजना का स्थापना दिवस

बीकानेर-बीकानेर सेवा योजना का स्थापना दिवस आज सुबह 8 बजे गवरा दादी श्मसान भूमि में पौधरोपण एवं विचार गोष्ठी में अनेक निर्णयों के साथ सम्पन्न हुआ । बीकानेर सेवा योजना के अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने छठे स्थापना दिवस पर सेवा योजना द्वारा अब तक श्रमशक्ति के माध्यम से किये गए जनकल्याण के कार्य की जानकारी दी साथ ही कोरोना काल मे बीकानेर सेवा योजना के कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए घर घर आयुर्वेद काढ़ा वितरण,हाइपोक्लोराइट का छिड़काव तथा खाद्य सामग्री का कुछ भामाशाहों के सहयोग से जरूरत मन्दो को वितरण की जानकारी दी । इस अवसर पर बीकानेर सेवा योजना की महिला मंत्री श्रीमती सीमा पारीक द्वारा उपस्थित पदाधिकारी/सदस्यों को 1 मई परशुराम जी की जयंती के उपलक्ष्य में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यक्रम रक्तदान कार्यक्रम जो pbm हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में आयोजित किया जा रहा है,में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी निभाने की अपील की । योजना के सयुक्त सचिव छोटूलाल चुरा एवं के सी ओझा ने कहा कि बीकानेर सेवा योजना द्वारा हर साल की भांति इस साल भी सन्देशयुक्त पतंगे आखातीज के उपलक्ष्य में 2 मई को वितरण कार्यक्रम होगा । पतंगों पर राष्ट्रीय एकता सद्भावना,बाल विवाह पर रोकथाम,जल सरक्षण,पॉलीथिन का बहिष्कार सम्बन्धी प्रेरणायुक्त संदेश लिखी हुई पतंगों का वितरण किया जाएगा । इस अवसर पर गवरा दादी श्मसान भूमि के कर्मवीर गोपाल जी पेड़ीवाल,हंसराज ओझा ने सभी का व्रक्षारोपन के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भागीदारी निभाने पर बीकानेर सेवा योजना के सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया । आज के इस कार्यक्रम में मुरली मनोहर किराड़ू,अर्जुन पारीक,आशादेवी,रूखमणी देवी,अर्जुन पारीक,छगन,भागीरथ चुरा,रमेश चुरा,आदित्य चुरा,प्रिंस ओझा,अंगद ओझा,मानव ओझा चोरू अली का भी सहयोग रहा । अंत मे कार्यक्रम कु अध्यक्षता करते हुवे मुरली मनोहर किराड़ू ने सभी का आभार प्रकट किया ।

img 20220424 wa00808919488559320251046 अपैक्स हॉस्पिटल निशुल्क कैंप आयोजित * सिंघी सहित अनेक सम्मानित **बीकानेर सेवा योजना का स्थापना दिवस Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News