Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। नगर स्थापना दिवस पर अनेक कार्यक्रम होंगे। राव बीकाजी संस्थान की बैठक रविवार को जुबली नागरी भंडार परिसर में महामंत्री विद्यासागर आचार्य की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बीकानेर नगर स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के दौरान विभिन्न अवार्डों के लिए प्रतिभाओं का चयन किया गया।
समारोह संयोजक मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम में 16 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।।इसी प्रकार विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।बैठक में संस्थान के रामलाल सोलंकी, मंत्री नरेन्द्र सिंह स्याणी, संजय पुरोहित, अभिषेक आचार्य, आत्मा राम भाटी, कमल रँगा, मो.इरशाद, मो. फारुख चौहान मौजूद रहे।
नगर स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय ‘उछब-थरपणा 26 से
परिसंवाद, साफा-चंदा प्रदर्शनी एवं बीकानेर पर केन्द्रित काव्य-विचार गोष्ठी
Thar पोस्ट। नगर स्थापना के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों कर श्रृंखला में प्रज्ञालय संस्थान, बीकानेर जिला उद्योग संघ एवं थार विरासत के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय ‘उछब-थरपणा’ कार्यक्रम आगामी 26, 27 एवं 28 अप्रेल को आयोजित किया जाएगा।
बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी.पी. पचीसिया एवं प्रज्ञालय संस्थान के राजेश रंगा ने बताया कि ‘उछब-थरपणा’ के प्रथम दिन 26 अप्रेल को शाम 6 बजे जिला उद्योग संघ कार्यालय परिसर में बीकानेर के औद्योगिक विकास को केन्द्र में रखकर एक परिसंवाद का आयोजन रखा गया है। जिसमें विशेष रूप से रेल व हवाई यातायात एवं नव उद्योग संभावनाएं और सफलताओं के बारे में शहर के उद्योगपतियों एवं विषय-विशेषज्ञों द्वारा मंथन किया जाएगा।
आयोजन के दूसरे दिन 27 अप्रेल को प्रात: 10:30 बजे से नागरी भंडार स्थित सुदर्शना कला दीर्घा में साफा-पगड़ी कला विशेषज्ञ कृष्णचन्द्र पुरोहित द्वारा तैयार किए गए विभिन्न तरह के साफे एवं पाग आदि के साथ विभिन्न आकार-प्रकार के चंदों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जो कि हमारी सांस्कृतिक वैभव का प्रतीक है इस प्रदर्शनी को आम नागरिकों के अवलोकनार्थ निशुल्क रखा गया है इसी दिन शाम 6:00 बजे आलीजा बीकानेर नामक विचार गोष्ठी का आयोजन होगा
समारोह के तीसरे दिन 28 अप्रेल को सायं 6 बजे सुदर्शना कला दीर्घा में बीकानेर को केन्द्र में रखकर एक विशेष काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस गोष्ठी में बीकानेर के इतिहास, वैभव व बीकानेरीयत पर आधारित हिन्दी, उर्दू व राजस्थानी भाषा में कविताएं, गीत, गजल आदि का वाचन शहर के कवि-शायर करेंगे।
इन तीन दिवसीय उछब थरपणा हेतु एक आयोजन-समिति का गठन किया गया है। इसमें कासिम बीकानेरी, सजंय आचार्य वरूण, गिरिराज पारीक, संजय सांखला, डॉ. फारूक चौहान, हरिनारायण आचार्य, माजिद खां गौरी आदि अलग-अलग दायित्वों का निवर्हन करेंगे।
जोशी का सम्मान
Thar पोस्ट, बीकानेर । सखा संगम द्वारा अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रशिक्षक अनिल जोशी का सम्मान किया गया । ब्रह्म बगीचा में आयोजित कार्यक्रम में जोशी को माल्यार्पण, शॉल, अपर्णा, सम्मान प्रतीक अर्पित कर सम्मानित किया ।सखा संगम अध्यक्ष एन. डी. रंगा के सान्निध्य में आयोजित कार्यकम में संस्था समन्वयक चंद्रशेखर जोशी ने कहा कि अनिल जोशी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीरंदाजी में देश का नाम रोशन किया है । कवि कथाकार राजाराम स्वर्णकार ने कहा कि युवा अनिल जोशी गत पाँच वर्षों से भी अधिक समय से भारतीय तीरंदाजी टीम को प्रशिक्षित कर रहे है ,इनके सानिंध्य में दक्षिण कोरिया एवं दो बार दुबई में भारतीय टीम पदक जीतने में कामयाब रही है । युवा कोच की कड़ी मेहनत के कारण ही टोक्यो पैरा ओलंपिक में भारत का बेहतरीन प्रदर्शन रहा है । वरिष्ठ लेखक अशफाक कादरी ने कहा कि अनिल जोशी की कड़ी मेहनत और लक्ष्य का सम्मान सराहनीय है । कार्यक्रम में वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक मंगलचंद रंगा, हीरालाल हर्ष, नागेश्वर जोशी, खूमराज पंवार, शिक्षाविद भगवानदास पडिहार, शक्तिरतन रंगा, मेधातिथि जोशी, सुभाष जोशी गिरिराज जोशी आदि ने शुभकामनाएं दी । जोधपुर से नटवरलाल व्यास ने शुभकामना संदेश भेजकर जोशी को आशीर्वाद दिया । सम्मान से अभिभूत होकर अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी कोच अनिल जोशी ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मेरा जन्म राजस्थान की वीर धरा बीकानेर में हुआ है । बृजगोपाल जोशी ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।
