ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज । इन दिनों सियासी गलियारों में प्रशांत किशोर की खूब चर्चा है। सवाल यह है कि क्या प्रशांत अब बेदम कांग्रेस मे नई जान फूंकेंगे! राजनीति की पिच पर मोदी ने कांग्रेस को जो पटखनी दी थी। कांग्रेस आज भी जीत का रास्ता खोज रही है। 2014 के बाद से कांग्रेस के खराब प्रदर्शन/गिरावट का दौर लगातार जारी है। ऐसे में 2024 लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने के लिए चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की खबरें ही आ रही हैं। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए प्रशांत किशोर कांग्रेस के चुनाव प्रबंधन का काम देखेंगे। इसके लिए प्रशांत किशोर सोनिया गांधी समेत पार्टी के बड़े नेताओं संग मीटिंग भी कर चुके हैं।पिछले साल प्रशांत किशोर ने कांग्रेस को मजबूत करने के लिए एक प्रजेंटेशन में प्रस्ताव दिया था कि पार्टी का अध्यक्ष गांधी परिवार से बाहर से बनाया जाये। ऐसा करने से पार्टी के प्रदर्शन में प्रभावकारी होगा। हाल ही में सोशल मीडिया पर 86 पेज के एक प्रजेंटेशन के वायरल होने पर द इंडियन एक्सप्रेस को प्रशांत किशोर ने बताया कि यह “एक पुरानी बात है, हाल की चर्चा से इसका कोई लेना-देना नहीं है।” जबकि कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि पिछले साल प्रशांत किशोर ने एक प्रजेंटेशन दिया था। हालांकि, कई कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किशोर ने निजी बातचीत में प्रस्ताव दिया कि कांग्रेस अध्यक्ष किसी गैर-गांधी परिवार से बनाया जाए और राहुल गांधी लोकसभा में पार्टी के नेता हों।


Share This News