ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220202 004525 84 हादसे में दो लोगों की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों नागौर के अलाय में रहने वाले थे। हादसा कार और बस में आमने-सामने की टक्कर से हुआ। इससे कार में सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। मंगलवार सुबह बीछवाल थाने में इस आशय का मामला दर्ज हुआ है। जिसके बाद जांच शुरू की गई है।
नागौर के अलाय में रहने वाले गोवर्द्धन राम ने बीछवाल पुलिस थाने में एफआईआर दी है कि उसके पिता गणेशाराम और उनके मित्र गोविन्दराम सूरतगढ़ से बीकानेर की ओर आ रहे थे। गोवर्द्धनराम ने पुलिस को बताया कि उसके पिता गणेशाराम और गोविन्दराम सूरतगढ़ से अलाय की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही एक बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार चला रहे गणेशाराम बाहर की तरफ लटक गए। साथ में बैठे गोविन्दराम को भी गंभीर चोट आई। गोवर्द्धनराम पीछे दूसरी गाड़ी में आ रहे थे। दुर्घटना होते ही दोनों घायलों को बाहर निकाला गया। पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों के शव बाद में मोर्चरी में रख दिए गए। मंगलवार सुबह बीछवाल थाने में गोवर्द्धनराम ने एफआईआर दर्ज करवाई है। इसमें बस नंबर दिए गए हैं, जिसने टक्कर मारी थी। दोनों मृतक गणेशाराम और गोविन्दराम नागौर में साथ में काम करते हैं। दोनों एक ही कार में किसी समारोह में हिस्सा लेकर वापस लौट रहे थे।


Share This News