ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220202 004525 79 सिन्जीनियस स्कोलरशिप परीक्षा 21 अप्रेल को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। सिंथेसिस ग्रुप ऑफ एजुकेशन के अकादमिक निदेशक डॉ. श्वेत गोस्वामी के अनुसार छात्रवृत्ति परीक्षा ‘‘सिन्जीनियस’’ के तृतीय फेज का आयोजन गुरूवार 21 अप्रेल को शाम 5 बजे से 6 बजे तक होने जा रहा है। यह परीक्षा कक्षा 12वीं पास कर चुके विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी/मैथ्स की 12वीं एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम से संबंधित 90 बहुविकल्पीय प्रश्न होगें और प्रश्नपत्र 360 अंक का होगा तथा प्रत्येक सही उत्तर पर 4 अंक व प्रत्येक गलत उत्तर हेतु नेगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा की समयाअवधि डेढ़ घंटा होगी।
यह तृतीय फेज परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों मीडीयम में होगी। परीक्षाकेन्द्र पुरानी शिवबाड़ी रोड स्थित सिंथेसिस संस्थान रहेगा। इस परीक्षा के रजिस्ट्रेशन फॉर्म ऑनलाईन एवं ऑफलाईन दोनों तरीकों से भरे जा सकते है। ऑनलाईन फॉर्म हेतु विद्यार्थी सिंथेसिस के आधिकारिक एप सिन्डीजी से भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं तथा ऑफलाईन रजिस्ट्रेशन के लिए इंस्टीट्यूट में आकर  करवा सकते है। इसके लिए अंतिम तारीख 20 अप्रेल 2022 शाम 6 बजे तक है।
अधिक जानकारी के लिए आप सिंथेसिस के नम्बर 8003094891/92/93 पर संपर्क कर सकते है। परीक्षा के संदर्भ में ज्यादा जानकारी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.synthesis.ac.in पर भी उपलब्ध है।


Share This News