IMG 20220202 004525 33 अधिवक्ताओं ने सौंपे इस्तीफे, दो दर्जन से अधिक वकील शामिल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में अधिवक्ताओं के बीच गुटबाज़ी के चलते एक के बाद एक वकीलों ने त्यागपत्र सौंप दिए है। बार एसोसिएशन में चुनाव के बाद शुरू हुई गुटबाजी जारी है। पहले जहां एसोसिएशन के दो फाड़ हुए। वहीं गुरूवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष विवेक शर्मा को बिना सहमति के परामर्शदात्री समिति में मनोनयन करने पर त्यागपत्र सौंप दिए। इसमें एक शर्मा द्वारा बनाए गये कोषाध्यक्ष, आईटी सैल के प्रभारी, कार्यकारिणी सदस्य भी शामिल है। दाऊलाल पुरोहित, संतोष जोशी,धन्नाराम सुथार,कमल सिपानी,विजय पुरोहित,प्रमोद खन्ना,धनश्याम ओझा, हरिनारायण सारस्वत,संजीव राजवंशी,चन्द्रशेखर हर्ष,वेणुगोपाल पुरोहित,गौरीशंकर छंगाणी,अरूण जोशी,राजेन्द्र किराडू,सुरेश नारायण पुरोहित,बद्री नारायण,हितेश छंगाणी,विनय कुमार त्रिपाठी,मनोज भादाणी,योगेश पारीक,अशोक प्रजापत,संजीव जोशी,पारसनाथ सिद्व,निर्मल कुमार व्यास,गिरीराज व्यास,अरूण पुरोहित,सोमदत्त पुरोहित,विकास छंगाणी,कैलाश व्यास,सबीर मोहम्मद,अजीज अहमद,अतुल भटनागर,अनिकल कमार,दिनेश कुमार,चतुर्भुज सारस्वत,अनवर अली,मो हबीब शामिल है।
ये बताया कारण
त्याग पत्र में बार एसोसिएशन की फूट को मुख्य कारण बताया गया है। त्याग पत्र देने वालों ने स्पष्ट कहा कि बीकानेर बार एसोसिएशन की एकता एवं अखंडता तार तार हो रही है। ऐसे में वे किसी भी प्रकार से इस जिम्मेदारी का निभाने में सक्षम नहीं है।


Share This News