Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान राज्य के सबसे हाईटेक हॉस्पिटल की सुविधा निकट भविष्य में मिलेगी। 116 मीटर ऊंचे इस आईपीडी टाॅवर में टीचिंग रूम , 20 आईसीयू, 166 आईसीयू बेड की सुविधा होगी। 32 महीने में बनकर तैयार होगा। दो चरणों में बनने वाले इस टावर के प्रथम चरण में 12 मंजिल का कार्य किया जाएगा। टावर में 1200 बैड, 20 ऑपरेशन थियेटर, 4 कैथलैब, 100 ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर की सुविधा आमजन को मिल सकेगी। साथ ही रूफटॉप हेलीकॉप्टर लैंडिंग की भी व्यवस्था होगी जिससे कि ऑर्गन ट्रांसप्लांट में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त आईपीडी टावर चिकित्सा के क्षेत्र में पूरे देश के लिए एक मिसाल साबित होगा। सवाई मानसिंह चिकित्सा महाविद्यालय में बनने वाले हृदय रोग संस्थान में कुल 6 ओपीडी रूम, 34 जनरल बैड, 53 आईसीयू, 5 कैथ लैब एवं 3 ओटी प्रस्तावित हैं।