IMG 20211116 213932 मुख्यमंत्री को मारने की घमकी, गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। देश बदलाव के दौर में है। सब कुछ हाईटेक हो चुका है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को उनके गृह नगर के ही रहने वाले एक युवक ने सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दे डाली। इससे मची खलबली के बाद आरोपित गिरफ्त में है। फेसबुक पर राकेश सिंह नाम के एक व्यक्ति ने लिखा, ‘एक कोई मुझे रिवाल्वर दो मुझे गहलोत को सबक सिखाना है।’ यह सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होते ही जोधपुर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए और पूरी पुलिस महकमा हरकत में आ गया। पुलिस ने आरोपी राकेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। हिरासत में राकेश सिंह ने वह कारण भी बताया जिसके चलते उसने सीएम गहलोत को जान से मारने की धमकी दी थी। सोशल मीडिया पर राकेश सिंह की पोस्ट जैसे ही वायरल हुई पुलिस कमिश्नरेट के सभी थाना अधिकारी व अधिकारी हरकत में आ गए। चंद घंटों में ही आईटी एक्सपर्ट की सहायता से राकेश सिंह शेखावत का पता मिल गया और पुलिस ने राकेश सिंह शेखावत को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। साभार हिंदुस्तान।


Share This News