ताजा खबरे
बेसिक पी.जी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्नबीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरी
IMG 20220404 224410 जूनागढ़ से गणगौर की शाही सवारी निकली Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। कोरोना महामारी के 2 वर्ष बाद आज जूनागढ़ की जनाना ड्योढ़ी से गणगौर की शाही सवारी निकली। गणगौर की शाही सवारी के दर्शन लाभ के लिए लोग पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणगौर की पूजा अर्चना की गई। बैंड की धुनों के साथ शाही सवारी निकली। गणगौर की शाही सवारी में सुरक्षा के खास इंतज़ाम रहे। बीकानेर गणगौर समारोह समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सबसे आगे चल रहे ऊंटों के पीछे रथ व पालकी थे तथा बीच में गणगौर माता की सवारी।यहां से गणगौर की सवारी चौतीना कुआं स्थित गणगौर पार्क पहुंची जहां पानी पिलाने की रस्म अदा की गई। शाही सवारी में बड़ी संख्या में सभी समाज के लोगों ने शिरकत की। इस अवसर पर जूनागढ़ के बाहर भरे गणगौर का मेले के लिए दोपहर से ही खिलौने सहित अन्य ़सामानों की अस्थाई दुकानें लगनी शुरू हो गई थी। शाम को गणगौर की सवारी के समय बड़ी संख्या में शहरवासी जूनागढ़ के पास पहुंचे तथा गणगौर माता के दर्शन किए। मेले में बच्चों का विशेष उत्साह रहा। कोरोना के कारण पहले मेले पर रोक थी।


Share This News