ताजा खबरे
बेसिक पी.जी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्नबीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरी
IMG 20210920 005005 बीकानेर में सीएनजी एवं पीएनजी गैस स्टेशन स्थापित होगा, खारा और गजनेर में जमीन की तलाश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर गैस पाइप लाइन मिलने की ओर एक कदम और बढा। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का बीकानेर जिला उद्योग संघ ने जताया आभार । बीकानेर जिला उद्योग संघ ने बीकानेर को गैस पाइप लाइन मिलने की और एक कदम और बढाने के सकारात्मक प्रयास हेतु केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल का आभार जताया। बीकानेर में सीएनजी एवं पीएनजी गेस स्टेशन स्थापित करने के लिए हिन्दुस्तान नेचुरल गेस की टीम द्वारा गैस स्टेशन स्थापित करने के लिए खारा और गजनेर में जमीन तलाशने का काम शुरू कर दिया गया है बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि नेचुरल गेस प्लांट लगाने के लिए भारत सरकार के साथ हिन्दुस्तान नेचुरल गैस का करार हुआ है और हिन्दुस्तान नेचुरल गेस की टीम को प्लांट लगाने के लिए लोकेशन विजिट भी की गई है। केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल के सकारात्मक प्रयासों से बीकानेर को गेस पाइप लाइन बिछाने की मंजूरी प्राप्त हो पाई है | गेस सप्लाई करने के लिए खारा और गजनेर में दो स्टेशन बनाए जायेंगे । नेचुरल गेस प्लांट लगाने से सिरेमिक्स, फ़ूड और वूलन इंडस्ट्री को फायदा होगा | इससे सिरेमिक्स उद्योग काफी पनपेगा क्योंकि वर्तमान में टाइल्स बनाने के लिए कच्चा माल यहाँ से मौरवी जाता है और सस्ता इंधन मिलने की दशा में टाइल्स का कारोबार बीकानेर में बड़े स्तर पर हो सकेगा। साथ ही बीकानेर फ़ूड तथा वूलन का भी हब है इससे इंडस्ट्री को सस्ता इंधन उपलब्ध हो सकेगा। प्राकृतिक गेस एलपीजी की तुलना में 30 प्रतिशत सस्ती और सुरक्षित और प्रदूषण रहित है।


Share This News