Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर । भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर के जिला स्तरीय शक्ति केंद्र सम्मेलन और जिला बैठक का आयोजन बुधवार को जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित जिला उद्योग संघ सभागार में किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा और जिला संगठन प्रभारी ओम सारस्वत के प्रवास के साथ अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया ।
जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि शक्ति केंद्र सम्मेलन और जिला बैठक में पार्टी के शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री, प्रकोष्ठ एवं विभागों के जिला संयोजक एवं अन्य दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे । शक्ति केंद्र सम्मेलन और जिला बैठक में सशक्त मंडल, सक्रिय बूथ समिति, पन्ना प्रमुख नियुक्ति अभियान पर चर्चा के साथ-साथ शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारी के दायित्व एवं वर्ष पर्यन्त बूथ पर आयोजित होने वाली संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी के साथ ही सशक्त मंडल अभियान, जिला पदाधिकारियों के कार्य विभाजन और जिला-मंडल प्रवास कार्यक्रम पर चर्चा की गयी ।
शक्ति केंद्र सम्मेलन की शुरुआत भारत माता, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और प. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि के साथ हुई जिसके बाद महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ और उपासना जैन द्वारा सामूहिक रूप से वंदे मातरम गीत प्रस्तुत किया गया । वंदे मातरम के पश्चात बलिदान दिवस के अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
भाजपा जिला संगठन प्रभारी ओम सारस्वत, जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, एड. मुमताज अली भाटी ने प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा का साफा पहनाकर, शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया । मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग,अजय खत्री, जेठमल नाहटा, विनोद करोल, मुकेश ओझा, कमल आचार्य चंद्रप्रकाश गहलोत, दिनेश महात्मा ने मंचस्थ अतिथियों का पार्टी दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।जिला प्रभारी ओम सारस्वत ने भारतीय जनता पार्टी को आगामी समय में होने वाले समस्त चुनाव में अजेय बनाने के लिए सशक्त मंडल संरचना को पूर्ण करने और सर्वस्पर्शी तथा सर्वव्यापी बूथ समितियों के अति शीघ्र निर्माण का आह्वान करते हुए 26 मार्च से आरंभ होने वाले पन्ना प्रमुख अभियान की जानकारी दी।मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने बीकानेर शहर भाजपा के संगठन कार्य को श्रेष्ठ बताते हुए पार्टी द्वारा आह्वान किए गए सभी संगठन कार्यों को समयबद्ध रूप से अति शीघ्र पूर्ण करने का आह्वान किया।
शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं के दायित्वों और संगठन कार्यों का स्पष्ट विभाजन है। उन्होंने कहा कि अपनी स्थापना से लेकर वर्तमान तक लाखों कार्यकर्ताओं के परिश्रम, समय और सामर्थ्य के दम पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है और वर्तमान में उनके पास विश्व के सबसे शक्तिशाली और लोकप्रिय नेता के रूप में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मौजूद हैं।
शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन निष्ठ कार्यकर्ता ही आगे बढ़ता है और एक साधारण कार्यकर्ता ही पार्षद, महापौर, विधायक, सांसद और मंत्री बनता है।कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने शहर भाजपा द्वारा आयोजित की गयी विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों और राज्य सरकार के खिलाफ किए गए आंदोलनों की जानकारी दी ।
बैठक में महावीर रांका, अशोक प्रजापत, अविनाश जोशी, गोकुल जोशी, बंशीलाल तंवर, अरुण जैन, मनीष आचार्य, मधुरिमा सिंह, प्रोमिला गौतम, सुमन कंवर शेखावत, इन्द्रा व्यास, मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग,अजय खत्री, जेठमल नाहटा, विनोद करोल, मुकेश ओझा, कमल आचार्य चंद्रप्रकाश गहलोत, दिनेश महात्मा, मोर्चा अध्यक्ष सुमन छाजेड़, राजाराम सींगड़, श्यामसुंदर चौधरी, उस्मान खलीफा, वेद व्यास, हुकुमचंद कांटा, डॉ. अशोक मीणा, रमजान अब्बासी, नारायण चोपड़ा, मीना आसोपा, कर्नल हेम सिंह शेखावत, देवकिशन मारू, सुशील आचार्य, जतिन सहल, पंकज अग्रवाल, सोहन सिंह, सत्यनारायण व्यास, सुरेश भसीन शिवकुमार रंगा, डॉ. सिद्धार्थ असवाल, विजय सिंह पड़िहार, सुभाष वाल्मिकी, बालकिशन सांखला, शिव मेघवाल, पंकज अग्रवाल, मघाराम नाई, शिखरचंद डागा, अर्जुन कुमावत, कमल गहलोत, पुखराज स्वामी, अरविंद सिंह राठौड़, धर्मपाल डूडी, हरि सिंह राजगुरु, अर्जुन पंवार, साकेत शर्मा, दीपक यादव, सोहन सिंह, मो. फारुख चौहान, घनश्याम सिंह, राजकुमार पारीक, चोरुलाल सुथार, चंद्रप्रकाश सुथार, राजकुमारी बैद, सरस्वती विश्नोई, उपासना जैन, रघुनाथ सिंह शेखावत, घनश्याम सिंह, भारती अरोड़ा, दुर्गा शंकर व्यास, तरुण स्वामी इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
Thar पोस्ट, न्यूज। आज वंदे मातरम कार्यालय में भगत सिंह सुखदेव राजगुरु की शहादत दिवस को शहीदी दिवस के रूप में मनाया गया कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने टीम के कार्यकर्ताओं को वर्तुल संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सभी राष्ट्रवादी संगठनों को बंगाल में हिंसा के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने बताया कि हमारे संगठन ने भारत आज राष्ट्रपति जी से पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू कर हिंदुओ की रक्षा करने की मांग की । और गृह मंत्री अमित शाह से त्वरित कदम उठाने की मांग की। सरावगी ने कहा कि अगर केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति शासन नही लागू नहीं किया तो पूरे देश में आंदोलन शुरू किया जाएगा और सभी हिंदू संगठन एक जुट होकर हिंदू धर्म और पश्चिम बंगाल में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार का जवाब देगे । उन्होंने ममता बनर्जी सरकार की निंदा करते हुए कहा हिंदुओ पर जुल्म हत्याएं बंद करे। वर्ना ईट का जवाब पत्थर से देगे। पश्चिम बंगाल को मुस्लिम राष्ट्र नही बनने देगे । सरावगी ने गहरी संवेदना प्रगट करते हुवे कहा पश्चिम बंगाल में आर पार की लड़ाई के लिऐ हम तेयार है। ममता बनर्जी हिंदुओ को कमजोर नहीं समझे। खून का बदला खून से लेगे।
इस अवसर पर वंदे मातरम टीम के संस्थापक विजय कोचर ने संबोधित करते हुए कहा सरावगी जी अस्वथ है फिर भी हिंदू रक्षा के लिऐ समर्पित है और अपनी मातृभूमि बंगाल को बचाने जंगे मैदान में उतर पड़े हैं। हम लोग भी भगत सिंह सुखदेव राजगुरु की तरह हिंदुओं के खिलाफ आतंकवाद को सफल नहीं होने देंगे। मुकेश जोशी ने अटल बिहारी वाजपेई जी की कविता सुनाई। दीपक महेश्वरी, श्यामसुंदर सोनी, राजकुमार जैन दीपक अग्रवाल विनोद स्वामी विनोद जोशी श्यामसुंदर भोजक ललित पारीक दिनेश उपाध्याय आनंद गॉड आदि ने विचार रखे इस अवसर पर सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को तिलक लगाकर देश के लिए मरने मिटने की शपथ दिलाई।