ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220325 222426 बीकानेर बार एसोसिएशन में दो फाड, तू-तू मैं-मैं से माहौल बिगड़ा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। आज अधिवक्ता दो गुटों में बंट गए। बीकानेर बार एसोसिएशन में आज दो फाड हो गये। अधिवक्ताओं के बीच एक बार तो तनाव चरम पर पहुंच गया। दूसरे गुट ने सुरेन्द्र पाल शर्मा को अध्यक्ष बना लिया। मिली जानकारी के अनुसार एसोसिएशन के स्पीकर व सभापति की बैठक के दौरान उपजे विवाद के बाद दोनों गुटों में इनकी नियुक्ति को लेकर तनातनी हो गयी। इससे माहौल गरमा गया। हालात हाथपाई तक पहुंच गये। लेकिन वरिष्ठ अधिवक्ताओं के बीच बचाव के बाद दोनों गुटों को अलग अलग कर दिया गया। इस बीच दूसरे गुट ने वरिष्ठ अधिवक्ता आर के दास गुप्ता को स्पीकर बनाते हुए सुरेन्दपाल शर्मा को नये बार का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। बार एसोसिएशन के फाड पर कई अधिवक्ताओं ने इसे काला दिवस बताते हुए दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। नई बार के गठन के बाद एक गुट के लोगों ने नारेबाजी करते हुए कोर्ट परिसर का चक्कर भी लगाया। साथ ही एक बैठक कर नई कार्यकारिणी के गठन और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की। बीकानेर बार एसोसिएशन का फाड हुआ हो। 1993 में भी इसी तरह बीकानेर बार एसोसिएशन के दो गुटों में आपसी खींचतान के चलते दो अध्यक्ष बने थे। अनेक अधिवक्ताओं का मानना है कि बार एसोसिएशन में फूट शुभ संकेत नहीं। इससे संभाग स्तर पर कोर्ट की मांग कमजोर पड़ेगी। वकीलों के बीच गर्माहट की न्यूज आज जिले में आग की तरह फैली।


Share This News