IMG 20210920 010325 बीकानेर में यहां लगी आग Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज़। बीकानेर में एक कारखाने में आग लगने से सामान जलकर राख हो गया। गंगाशहर थाना इलाक़े में स्थित रंगाई के कारखाने में आग लगी है। उदयरामसर की गुर्जर कॉलोनी स्थित एक रंगाई के कारखाने में आग लग गई । आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया । मिली सूचना के अनुसार कारखाने में कपड़ा रंगाई का कार्य होता है । इस वजह से यहां करीब 50-60 पंखे लगे थे । केमिकल व कपड़ा भी भारी मात्रा में था । शॉट सर्किट की वजह से आग लग गई । आग लगने से बड़ा नुकसान होने की बात कही जा रही है।


Share This News