IMG 20220315 WA0214 स्वास्थ्य विभाग ने तम्बाकू उत्पाद विक्रेताओं के काटे चालान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। स्वास्थ्य विभाग ने कोटपा एक्ट 2003 के उल्लंघनकर्ताओं पर कार्यवाही करते हुए 7 चालान काटे। मंगलवार को राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमएचओ डॉ लोकेश गुप्ता, यूपीएचसी तिलक नगर के डॉ गुलाम शब्बार व एनटीसीपी के सामजिक कार्यकर्ता कमल पुरोहित द्वारा सार्वजनिक स्थानों की पड़ताल की गई। बीकानेर शहरी क्षेत्र में गंगानगर चौराहा व रोडवेज बसस्टैंड पर दुकानों व व्यक्तियों पर एक्ट की धारा 4, 5 व 6 के तहत चालान काटे।

सीएमएचओ डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि एक्ट की धारा 4 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों पर चालान किया गया जबकि धारा 6 बी के तहत विद्यालयों के 100 गज दायरे में सिगरेट बेचने वाले पर चालान किया गया तथा नाबालिकांे को तम्बाकू उत्पाद न बेचने का होर्डिंग ना लगाने वालों पर धारा 6 ए के तहत चालान किये गए। धारा 5 के तहत तम्बाकू उत्पादों के विज्ञापन भी हटवाए गए। सभी तम्बाकू विक्रेताओं को समझाइश कर प्रेरित किया गया। उन्हें कोटपा एक्ट के प्रावधान समझाते हुए स्पष्ट किया कि धारा 7 के तहत खुली सिगरेट बेचना भी अपराध है। कोई तम्बाकू उत्पाद किसी नाबालिक को दिखना नहीं चाहिए लिहाजा कोई उत्पाद बाहर की तरफ प्रदर्शित होना धारा 6 बी के तहत अपराध की श्रेणी में आता है।


Share This News