IMG 20220202 004525 37 बीकानेर में हादसा, 3 गंभीर, अनेक घायल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के देशनोक थानान्तर्गत आज सुबह लोक परिवहन की बस व ट्रक में जोरदार भिड़ंत हुई। इस हादसे में तीन जने गंभीर घायल हुए है। अनेक सवारियों को चोटें आई है। जिन्हें पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसकी जानकारी मिलते ही थानाधिकारी संजय सिंह मौके पर पहुंचे। देशनोक में बने नये पुलिए के पास आमने सामने हुई इस भिड़ंत में करीब सात-आठ जने घायल हुए है। जिनको तुरंत पीबीएम रैफर कर दिया गया। जहां इनका इलाज चल रहा है।पीबीएम अस्पताल के कार्यवाहन अधीक्षक डॉ गुजन सोनी भी ट्रोमा सेन्टर पहुंंच गये। अस्पताल में मारवाड़ जन सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश व्यास,हरिकिशन राजपुरोहित,जितेन्द्र ङ्क्षसह राजवी सहित अनेक समाजसेवी सेवाकार्य में जुटे।


Share This News