Thar पोस्ट, बीकानेर। जिला कलक्टर के नेतृत्व में बालश्रम उन्मूलन के लिए गठित जिला स्तरीय टीम द्वारा सोमवार को रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न फेक्ट्रियों का औचक निरीक्षण किया गया।जिला स्तरीय टीम-ए के प्रभारी एवं किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य अरविन्द सिंह सेंगर, बाल कल्याण समिति के सदस्य एड. जुगल किशोर व्यास, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य किरण गौड़, सहायक निदेशक (बाल अधिकारिता) विभाग कविता स्वामी के नेतृत्व में फैक्ट्रियों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री मालिकों को निर्देश दिए गए कि उनके द्वारा किसी भी नाबालिग को कार्य पर नहीं रखा जाए। अगर ऐसा पाया गया, तो कानूनी कार्यवाही की जाएगी। फैक्ट्री के प्रवेश द्वार पर बालश्रम नहीं करवाने का बोर्ड लगाने निर्देश दिए।औचक निरीक्षण के दौरान किसी भी फैक्ट्री में बाल श्रमिक नहीं मिले। संदीग्ध नाबालिग बच्चों के दस्तावेज भी जाँचे गए। फैक्ट्री मालिकों से वचन-पत्र भरवाए गए। टीम में श्रम विभाग के प्रोग्राम मेनेजर मनोज कुमार, कनिष्ठ सहायक अमर सिंह, मानव तस्करी विरोधी प्रकोष्ठ के भूराराम व चाइल्ड हेल्प लाईन के पदाधिकारी मौजूद थे।

16 मार्च को होने वाले फागणियां फुटबाॅल मैच के पोस्टर का विमोचन
Thar पोस्ट। फागणियां फुटबाॅल मैच का आयोजन 16 को, बुधवार को सांय 4ः30 बजे धरणीधर मैदान बीकानेर मंे आयोजित किया जायेगा। फागणियां फुटबाॅल आयोजन समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि आज फागणिया फुटबाॅल मैच के पोस्टर का विमोचन संभागीय आयुक्त श्री नीरज के. पवन ने किया, इस अवसर पर उन्होने बताया कि बीकानेर में होली की संस्कृति के विभिन्न रंग है उनमें से फागणियां फुटबाॅल एक अच्छा प्रयास है। बीकानेर के सब निवासी फागुन के महिने में इस मैच में होली के उत्सव का मिलकर आनन्द उठाये। उन्होने आयोजन के सफलता की कामना की।पोस्टर विमोचन के इस अवसर पर आयोजन समिति के सीताराम कच्छावा, अशोक आचार्य, गोपाल हर्ष, किशोर आचार्य, किशन स्वामी, गिरीराज पुरोहित, अशोक सोनी, श्रीरतन तम्बोली, उदय व्यास, शिव सोनी, विनोद महात्मा, राजू छंगाणी तथा घनश्याम महात्मा आदि उपस्थित थे।सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि इससे पूर्व आयोजन समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल रंगा तथा मैदान समिति प्रभारी दुर्गाशंकर आचार्य द्वारा धरणीधर मैदान में मैच की तैयारियों का जायजा लिया गया।इस मैच में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति कन्हैयालाल रंगा, सीताराम कच्छावा, अशोक आचार्य, गोपाल हर्ष तथा दुर्गाशंकर आचार्य से संपर्क कर सकते है।

जोशी को पीएचडी की उपाधि प्रदान
बीकानेर। श्री जैन कन्या महाविद्यालय में कम्प्यूटर व्याख्याता के रूप में कार्यरत पदमा जोशी को भूपाल नोबल विश्वविद्यालय उदयपुर ने पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। जोशी ने महिपाल सिंह देवड़ा के निर्देशन में स्वास्थ्य डेटा के सुरक्षित भंडारण और इसके संभावित उपयोग के लिये ब्लॉक चेन विषय पर अपना शोध कार्य किया है। जोशी ने अपनी इस उपलब्धि के लिये मार्गदर्शक विशाल गौड़,जैन कॉलेज के समस्त स्टाफ व अपने परिजनों को श्रेय दिया है। जोशी को पीएचडी उपाधि मिलने पर कॉलेज प्राचार्य डॉ संध्या सक्सेना,कम्प्यूटर विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ पंकज दाधीच,डॉ राजेन्द्र जोशी,प्रभा बिस्सा सहित कॉलेज के व्याख्यातागणों ने बधाई दी है।
