ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220202 004525 29 ऊर्जा मंत्री का किया अभिनंदन * फुटबॉल में खिताबी भिड़ंत कल पदयात्रा में दिखा उत्साह Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा बजट भाषण में 1 जनवरी 2004 और इसके बाद नियुक्त होने वाले सरकारी कार्मिकों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने पर शनिवार को श्रीकोलायत में ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी का भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार, कर्मचारियों की हितों के प्रति सजग है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में पुरानी पेंशन योजना लागू करने वाला राजस्थान पहला प्रदेश है। इससे कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित हुआ होगा तथा कार्मिक अधिक जिम्मेदारी के साथ सरकार के की मंशा के अनुसार जनकल्याण के काम करेंगे। उन्होंने कहा कि बजट में मुख्यमंत्री द्वारा श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र का भी विशेष ध्यान रखा गया है तथा पिछले तीन वर्षों में क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं में आमूलचूल सुधार हुआ है।
इस दौरान शिक्षक संघ अंबेडकर, शेखावत, प्रबोधक संघ शिक्षक संघ प्रगतिशील, रेसला तथा कोलायत उपखंड कार्यालय के कार्मिक मौजूद रहे। उपखंड अधिकारी प्रदीप कुमार चाहर, विकास अधिकारी दिनेश सिंह भाटी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सुरेंद्र सिंह भाटी, पूर्व सरपंच देवी सिंह भाटी, अतिरिक्त विकास अधिकारी अमरसिंह बीका, झवर लाल सेठिया, जिला परिषद सदस्य मदन लाल मेघवाल, मोडाराम, तहसीलदार सुरेंद्र सिंह, सीबीईओ मूल सिंह, हुकमाराम, महेंद्र सिंह, उम्मेद सिंह सहित श्रीकोलायत क्षेत्र के शिक्षक एवं अन्य विभागों के कार्मिक तथा जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इससे पहले श्रीकोलायत पहुंचने पर भाटी का पुष्प वर्षा करते हुए कार्मिकों द्वारा साफा, शॉल और मालाएं पहनाकर अभूतपूर्व स्वागत किया गया। कर्मचारी संगठनों ने श्रीकोलायत क्षेत्र में उच्च शिक्षा, प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, सड़क और बिजली की आधारभूत सुविधाओं में सुधार करवाने के लिए मंत्री का आभार जताया और श्रीकोलायत में गत 3 वर्षों में हुए कार्यों को मील का पत्थर बताया। पंचायत समिति कोलायत परिसर में जैसे ही ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने प्रवेश किया, कर्मचारी संगठनों ने पुष्प वर्षा कर उनका अभूतपूर्व स्वागत किया।
पुरानी पेंशन बहाली करने पर कोलायत क्षेत्र के कर्मचारी व अधिकारियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व मंत्री भाटी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के बजट में कर्मचारियों बड़ी सौगात दी है। साथ ही वित्त विभाग के 30 अक्टूबर 2017 के आदेश निरस्त करने की मांग को पूरा किया है, इसके लिए कर्मचारी सरकार का आभार व्यक्त करते हैं। शिक्षक नेता मोडाराम ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। प्रबोधक संघ के अनोप सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन चंडीदान ने किया।

img 20220312 wa02075214788187636693003 ऊर्जा मंत्री का किया अभिनंदन * फुटबॉल में खिताबी भिड़ंत कल पदयात्रा में दिखा उत्साह Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar पोस्ट बीकानेर। 28 वें राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची क्लब फुटबाल प्रतियोगिता में रविवार को खिताबी भिड़ंत मारवाड़ क्लब जोधपुर व नोहर के बीच होगी। शनिवार को खेले गये मुकाबले में मारवाड़ क्लब जोधपुर ने जयपुर को 2-1 से शिकस्त दी। दोनों ही टीमों ने अपने खेल कौशल के दम पर दर्शकों को खूब लुभाया। पहले ही हाफ से दोनों टीमों के अग्रिम पंक्ति के खिलाडिय़ों ने अटैक किया। लेकिन अनेक प्रयास मिलने के बाद भी गोल करने में कामयाब नहीं हो सके। 20 वें मिनट में जयपुर की टीम को पेनल्टी मिली। जिसका फायदा उठाते हुए शक्ति ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। जबाबी हमले में जोधपुर के मोहित ने मध्यान्तर से कुछ ही क्षण पहले गोल कर टीम को बराबरी दिला दी। मध्य हॉफ के बाद जीत की राह से उतरी दोनों टीमों ने कई अच्छे मूव बनाकर एक दूसरे पर आक्रमण किये। लेकिन 65 वें मिनट में जोधपुर को मिले कोनर को रणवीर सिंह ने हैड से गोलपोस्ट का रास्ता दिखाकर फ ाइनल में खेलना पक्का कर लिया। इस गोल के साथ ही जोधपुर विजयी हुआ। सचिव भरत पुरोहित ने बताया कि वेस्ट प्लेयर का खिताब जयपुर के संजय लांबा को दिया गया। वहीं वरिष्ठ खिलाड़ी के रूप में श्याम सुन्दर चूरा का सम्मान किया गया। आयोजन से जुड़े प्रेमजी पुरोहित ने बताया कि खिताबी मुकाबला जोधपुर व नोहर के बीच होगा। सेमीफाइनल में निर्णायक की भूमिका लोकेश बुनकर,सहायक के रूप में महावीर शर्मा,मनोज रंगा,गोपाल व त्रिभुवन ओझा ने निभाई। मुख्य अतिथि अब्दुल हमीद रहे।

Thar पोस्ट विश्व शांति की ओर बढ़ते कदम
राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर राष्ट्रीय सेवा योजना स्काउट एंड गाइड तथा एनसीसी के विद्यार्थियों द्वारा आज दांडी मार्च के उपलक्ष में पदयात्रा (विश्व शांति की ओर बढ़ता सपनों का भारत ) का आयोजन गांधी पार्क से होकर जिला कलेक्ट्रेट होते हुए जूनागढ़ पहुंचे ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम बीकानेर श्री अशोक कुमार रहे कार्यक्रम के दौरान डॉ सत्यनारायण जाटोलिया डॉक्टर संदीप यादव डॉक्टर मधुसूदन शर्मा डॉक्टर सुशील यादव एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम 2 मिनट का मौन धारण किया गया तथा पदयात्रा को एसडीएम श्री अशोक कुमार डॉक्टर सुशील यादव डॉक्टर संदीप यादव डॉक्टर मधुसूदन शर्मा एवं डॉ सत्यनारायण द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।

img 20220312 wa01772041752677986122016 ऊर्जा मंत्री का किया अभिनंदन * फुटबॉल में खिताबी भिड़ंत कल पदयात्रा में दिखा उत्साह Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News