Thar पोस्ट, बीकानेर। होली के अवसर पर 16 मार्च को 4.30 बजे से धरणीधर महादेव मंदिर के मैदान पर फुटबाल मैच होगा। वही श्री लक्ष्मी नाथ मंदिर परिसर में दिनाँक 13 मार्च को “ठाकुर जी संग महा-रास लीला एवं फूलों की होली ” का आयोजन है।श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में दिनांक 13 3 2022 को शाम 6:30 बजे से 10:00 बजे तक ठाकुर जी संग महारास लीला एवं फूलों की होली कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ।समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि, इस कार्यक्रम में डीग( भरतपुर )के पंडित विष्णु शर्मा के ब्रज लोक कला मंच के 25 सदस्यों द्वारा बृज-धाम वंदना, अनूठी महारास लीला, डांडिया रास, मयूर नृत्य दीपक नृत्य, बरसाने की लट्ठ मार होली, चरकुला नृत्य तथा ठाकुर जी के संग फूलों की होली आदि रंगारंग कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुतियां होँगी। समिति के श्रीरतन तम्बोली, मनोज सेवग, अशोक सोनी, शिवचंद तिवाड़ी, हरी प्रकाश सोनी, विजय बागड़ी,गिरिराज खेरीवाल, शिवप्रकाश सोनी, विनोद महात्मा, कंवरलाल पंवार आदि कार्यकर्ताओं ने मंच सज्जा,बैठने की व्यवस्थाओं, पार्किंग, कलाकारों के रुकने सहित कार्यक्रम हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं को अंजाम दिया।

फागोत्सव एवम् रासलीला का आयोजन 13-14 मार्च को धरणीधर मंदिर में होगा

फागोत्सव धरणीधर महादेव मंदिर परिसर में 13 मार्च एवम् 14 मार्च को मनाया जायेगा इस संबंध में सभी कामों को अंतिम रूप दे दिया गया हैं। धरणीधर महादेव मंदिर विकास एवम् पर्यावरण समिति के सचिव दुर्गा शंकर आचार्य ने बताया कि रासलीला के लिए वृंदावन, उत्तर प्रदेश से रासलीला मंडली के सदस्य बीकानेर पधार चुके हैं।और 2 दिन 13 और 14 मार्च को रासलीला का आयोजन होगा और फूलों की होली भी खेली जाएगी । आचार्य धरणीधर ट्रस्ट के संरक्षक राम किशन आचार्य ने बताया कि रासलीला एवम् फागोत्सव के आयोजन में शामिल होने के लिए राजस्थान के शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला, पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी, महापौर शुशिला राजपुरोहित, उद्योगपती अशोक मोदी व राजेश चुरा, कन्हैयालाल कल्ला, पुजारी बाबा सहित राजनीतिक दलों के नेता एवं प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी को आमंत्रित किया गया है । उत्सव की तैयारियों के लिए एसएन आचार्य, आनंद जोशी, कैलाश भार्गव, शेखर आचार्य, फुसाराम इत्यादि कार्यकर्ताओं की कमेटी का गठन किया गया है जो की फाग उत्सव के लिए फूलों की होली एवं रासलीला के आयोजन भी जोर शोर से तैयारियां कर रही है। आयोजन का समस्त कार्य पूर्व उप महापौर अशोक आचार्य की देखरेख में संपन्न किया जाएगा।