Thar पोस्ट, न्यूज। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल आज बीकानेर प्रवास के दौरान पत्रकारों से रूबरू हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा शिववैली से डंपिंग यार्ड है जाने से शहर को एक बड़ी परेशानी से निजात मिलेगी। लिगेसी वेस्ट होने के कारण कई बार आगजनी जैसी दुर्घटनाएं भी हुई है । गंगाशहर और इसके आस पास रहें वाले वाशिंदों को भरी राहत मिलेगी। यह बीकानेर की एक बड़ी समस्या थी जिस पर महापौर और मैं लंबे समय से प्रयासरत थे । नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने आजादी के 75 वर्षगांठ 15 अगस्त 2022 तक शहरों के बीच स्थित सभी ट्रेचिंग ग्राउंड या डंपिंग यार्ड को हटाने के निर्देश दिए है। ऐसे में बीकानेर के मध्य स्थित शिववैली डंपिंग यार्ड को हटाने के लिए महापौर लगातार 2 सालों से प्रयासरत थी। राज्य सरकार के सभी आला मंत्रियों और अधिकारियों से मिलकर किसी तरह राज्य सरकार के माध्यम से इस डंपिंग यार्ड को हटाने के लिए 36 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भिजवाया गया। केंद्र में राज्य सरकार के माध्यम से भेजे गए सभी शहरों के प्रस्तावों के बीच बीकानेर नगर निगम को फंड उलब्ध करवाने में बीकानेर के सांसद अर्जुन राम मेघवाल की अहम भूमिका रही। जहां एक तरफ अर्जुनराम मेघवाल ने अपने प्रयासों में कोई कसर नहीं छोड़ी तो महापौर ने भी अपना संघर्ष जारी रखा।महापौर ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा की शिववैली में हमारा अग्निशमन केंद्र तैयार हो चुका है। साथ ही डंपिंग यार्ड के पास ही शहर का राम शरद कोठरी वाटिका टाउन लेवल पार्क प्रस्तावित है । हम बस इसी स्वीकृति की प्रतीक्षा में थे डंपिंग यार्ड के हटने के बाद पार्क का निर्माण कर निगम स्वामित्व की भूमि पर आवासीय योजना बनाकर नगर निगम को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। मैंने अपने कार्यकाल में इसे सबसे बड़ी चुनौती मानते हुए कार्य किया और इस कार्य में मंत्री का अथक सहयोग रहा जिससे यह संभव हो पाया है।बीकानेर की जनता को प्रदूषण से मुक्त करने और स्वच्छता के क्षेत्र में यह मील का पत्थर साबित होगा। जल्द ही इस प्रक्रिया को पूर्ण कर डंपिंग यार्ड पर स्थित कचरे के निस्तारण हेतु निविदा जारी की जाएगी ।
नगर निगम बीकानेर महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित के प्रयास आखिरकार धरातल पर साकार होते नजर आ रहे हैं। शिववैली डंपिंग यार्ड पर जमा 731960 क्यूबिक मीटर कचरे के निस्तारण को अपने कार्यकाल की सबसे बड़ी चुनौती मानने वाली महापौर ने अंततः इस पर केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के सहयोग से विजय प्राप्त कर ली है।पिछले महीने वाराणसी में हुई ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में महापौर ने केंद्रीय नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री हरदीप सिंह पुरी के सामने भी अपनी बात रखी। जिसके बाद महापौर दिल्ली पहुंची और अर्जुन राम मेघवाल के संयुक्त प्रयासों से मंत्रालय ने आखिर बीकानेर नगर निगम को 36 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिए। गौरतलब है की केंद्र द्वारा स्वीकृत किए गए फंड में जयपुर के बाद सबसे अधिक राशि बीकानेर को ही स्वीकृत की गई है।
Thar पोस्ट, बीकानेर। जैसलमेर रियासत के 44 वें पूर्व महारावल चैतन्यराज सिंह शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर पहली बार बीकानेर आएंगे। उनका जिले की सीमा में प्रवेश करने के साथ ही नोखड़ा, गडिय़ाला, श्रीकोलायत, गजनेर, नाल सहित बीकानेर में अनेक सामाजिक संस्थाओं द्वारा स्वागत-सम्मान किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग राजस्थान के सहायक निदेशक हिंगलाजदान रतनू ने बताया कि वे यहां रविवार को सुबह 11 बजे टाऊन हॉल में देश के जाने-माने डिंगल कवि, राजस्थानी लोक संस्कृति के मूर्धन्य विद्वान वरिष्ठ साहित्यकार भंवर पृथ्वीराज रतनू की भाटी व राठौड़ वंश के बीच हुए तनाव और फिर समझौते से उल्लेखित राजस्थानी भाषा में लिखी पुस्तक ‘मगरे रो मोती-मिनजी रतनू’ का विमोचन करेंगे। उन्होंने बताया कि पुस्तक का प्रकाशन ठाकुर जयवीर सिंह रावलोत हाडलां ने कराया है जो कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भी है। कार्यक्रम में सागर स्थित श्री ब्रह्म गायत्री सेवाश्रम के अधिष्ठाता पं. रामेश्वरानंदजी महाराज के पावन सानिध्य में अध्यक्षता देशनोक स्थित करणी मंदिर निजी प्रन्यास के अध्यक्ष गिरिराज सिंह बारहठ करेंगे वहीं मुख्य वक्ता प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. प्रकाश अमरावत, जोधपुर व बाड़मेर के प्रख्यात साहित्यकार दीपसिंह भाटी होंगे। पत्रवाचन डॉ. किरण कविराज जयपुर करेंगे। कैलाशसिंह रतनू ने बताया कि समारोह की तैयारियां अंतिम दौर में हैं तथा समारोह में जिले के साहित्यकार, समाजसेवी, बुद्धिजीवी आदि गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।
