ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220202 004525 26 हनीट्रैप के शिकार जनप्रतिनिधि, महिला 10 लाख सहित गिरफ्त में * होली के रंग कवियों के संग 13 को **राजरतन बिहारी मंदिर में फागोत्सव 13 की शाम ***सीए लोकेश का सम्मान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के जसरासर के चर्चित जनप्रतिनिधि को ब्लैकमेल कर लाखों ऐंठने व लाखों की मांग करने वाली महिला पुलिस के हत्थे चढ़ गई है। इस मामले में आरोपिया की पहचान बेणीसर(श्रीडूंगरगढ़) हाल जयनारायण व्यास कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय रेंवती उर्फ रितू चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला को दस लाख रूपयों के साथ गिरफ्तार किया था। बीती रात ही उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त कर लिया गया। दो दिन के रिमांड के दौरान और भी कई राज सामने आ सकते हैं।जसरासर के चर्चित जनप्रतिनिधि ने जसरासर पुलिस को बताया कि रितू चौधरी नाम की एक महिला उसे ब्लैकमेल कर रही है। वह जनप्रतिनिधि है, इसलिए सोशल मीडिया का उपयोग करता रहता है। यहीं पर दिसंबर 2021 में रितू चौधरी नाम की महिला ने उससे संपर्क किया। जान पहचान बढ़ाकर बात करने लगी। रूपयों की मदद मांगी तो उसे कुछ पैसे दे दिए। बाद में बलात्कार के झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर अब तक सवा दो लाख रूपए ऐंठ लिए। अब पचास लाख रूपए की मांग कर रही है। जसरासर थानाधिकारी देवीलाल सहारण ने प्राथमिक जांच में रूपयों की मांग को प्रमाणित पाया। इस पर एसपी योगेश यादव के निर्देशन में एएसपी सिटी अमित कुमार, एएसपी ग्रामीण सुनील कुमार व सीओ भवानी सिंह के निकटतम सुपरविजन में बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा व जसरासर थानाधिकारी देवीलाल सहारण मय टीम का गठन किया गया। महिला की डिमांड पर पीड़ित जनप्रतिनिधि ने दस लाख रूपए उसे दिए। उसी वक्त पुलिस टीम ने दस लाख रूपए के साथ महिला को गिरफ्तार कर लिया। 

होली के रंग कवियों के संग कार्यक्रम 13 मार्च को

Thar पोस्ट। बीकानेर 11 मार्च।
स्वर श्रंगार कला केंद्र बीकानेर द्वारा नगर के जनकवि स्वर्गीय बुलाकीदास बावरा एवं लोकप्रिय कवि-शायर गौरीशंकर आचार्य ‘अरुण’ को समर्पित कार्यक्रम ‘होली के रंग-कवियों के संग’ का आयोजन दिनांक 13 मार्च 2022 रविवार शाम 4:30 बजे स्थानीय महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम नागरी भंडार स्टेशन रोड बीकानेर में रखा गया है।कला केंद्र के अध्यक्ष वरिष्ठ कलाकार एवं फिल्म निर्माता पूनम मोदी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि कथाकार कमल रंगा करेंगे। सानिध्य राजस्थानी फिल्मों के अभिनेता युधिष्ठिर सिंह भाटी का रहेगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोदी समाज सार्वजनिक प्रन्यास के अध्यक्ष राम अरोड़ा, पूर्व पार्षद शांतिलाल मोदी, समाजसेवी एवं साहित्यानुरागी रामदेव अग्रवाल होंगे |
कार्यक्रम संयोजक कासिम बीकानेरी ने बताया कि कार्यक्रम में स्वर्गीय बुलाकीदास बावरा की रचनाओं का प्रस्तुतीकरण संजय पुरोहित और गौरी शंकर आचार्य ‘अरुण’ की रचनाओं का प्रस्तुतीकरण संजय आचार्य ‘वरुण’ करेंगे |
कार्यक्रम समन्वयक सुरेश मदान ने कहा कि स्वर श्रंगार कला केंद्र द्वारा रचना पाठ करने वाले सभी कवियों को स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित और कासिम बीकानेरी संयुक्त रूप से करेंगे।

फाग महोत्सव ( पुष्प होली)
Thar पोस्ट। श्री राज रतन बिहारी मंदिर प्रांगण में दिनांक 13 मार्च को फाग महोत्सव पुष्प होली शाम को 5:00 बजे आयोजित होगी।
राजकुमार भाटिया ने बताया यह कार्यक्रम जगतगुरु वैष्णवाचार्य पंचम पीठाधीश्वर श्री वल्लभाचार्य महाराज की आज्ञा से एवं ची•गो• श्री विट्ठलनाथजी बाबा के सानिध्य में आयोजित होगा।

सीए लोकेश कच्छवाल का सम्मान

Thar पोस्ट। पेस बॉयज होस्टल में  रहकर अध्ययन करके चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने वाले युवा मेधावी छात्र लोकेश कच्छवाल का संस्थान की ओर से सम्मान किया गया । हॉस्टल के प्रबंध निदेशक इंजीनियर पवन शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि यहां घर जैसा वातावरण होने से  विद्यार्थी मनोयोग से अध्ययन कर सफलता  अर्जित करते हैं । उन्होंने कहा कि चुरू जिले के रतनगढ़ से आकर लोकेश कच्छवाल ने शिवबाड़ी रोड स्थित पेस बॉयज हॉस्टल में रह कर परीक्षा की तैयारी की और वे चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने में सफल रहे ।
चार्टर्ड अकाउंटेंट बने लोकेश ने कहा कि हॉस्टल में मित्रवत व्यवहार किये जाने से घर से दूर रहकर भी उन्होंने मन से पढ़ाई की और सभी साथियों का पूरा सहयोग होने से वे सफल हुए ।   हरेंद्र तर्ड, संजीव यादव, अनिल कुमार, वेदांत शुक्ला, मनफूल जाट सहित हॉस्टल के सभी छात्रों ने सी ए लोकेश को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ बधाई दी ।

img 20220310 wa03045262416940700620360 हनीट्रैप के शिकार जनप्रतिनिधि, महिला 10 लाख सहित गिरफ्त में * होली के रंग कवियों के संग 13 को **राजरतन बिहारी मंदिर में फागोत्सव 13 की शाम ***सीए लोकेश का सम्मान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News