Thar पोस्ट, बीकानेर।
कुल सेम्पल- 1167
पॉजिटिव- 12
रीकवर-. 22
कुल एक्टिव केस- 65
कोविड-केयर सेंटर- 00
हॉस्पिटल- 01
होम क्वारेन्टइन- 64
मृत्यु 00
कन्टेन्टमेंट जोन- 00
0 माइक्रो कंटेनमेंट

संभाग स्तरीय अमृता हाट मेला प्रारम्भ
पहली बार लगाए 151 स्टॉल्स,
Thar पोस्ट बीकानेर। संभाग स्तरीय अमृता हाट मेला शुक्रवार को जयनारायण व्यास कॉलोनी के ग्रामीण हाट परिसर में प्रारम्भ हुआ। संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। मेले में पहली बार प्रदेश भर के जिलों के महिला स्वयं सहायता समूहों सहित 151 स्टॉल्स लगाए गए हैं। मेला 10 मार्च तक चलेगा।
इस अवसर पर संभागीय आयुक्त ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के मद्देनजर इस मेले के दूरगामी परिणाम सामने आएंगे। इसके माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विक्रय के लिए मंच मिलेगा। महिलाएं एक-दूसरे के उत्पादों के बारे में सीख सकेंगी। सात दिवसीय मेले के दौरान महिलाओं को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। मेले के दौरान महिलाओं का हिमोग्लोबीन भी जांचा जाएगा। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विभिन्न विभागों की है भागीदारी
संभागीय आयुक्त ने बताया कि मेले के दौरान स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के बाजरे तथा राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र के ऊंटनी के दूध के मूल्य संवर्धित उत्पादों के अलावा आरएसएलडीसी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जिला उद्योग केन्द्र, लोक सेवाएं और ई-मित्र से जुड़ी सेवाएं भी उपलब्ध करवाई गई हैं। इनके अलावा स्वयं सहायता समूहों द्वारा हस्तशिल्प उत्पाद, मसाले, जूट बैग, हैण्ड मेड शॉप, टेराकोटा का सामान, बंदनवार, अचार, गवर ईसर, कोटा डोरिया साड़ियां, सगारी का सामान, गलीचे, क्रोसिये का सामान, पंचगव्य उत्पाद, बड़ी-पापड़, मिट्टी के बर्तन और गाय के गोबर से बने उत्पाद भी प्रदर्शन एवं विक्रय के लिए रखे गए हैं।
महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक मेघा रतन ने बताया कि संभाग स्तरीय अमृता हाट का आयोजन वर्ष 2015-16 से किया जा रहा है। इस बार पहली बार 151 स्टॉल्स लगाए गए हैं, जो कि प्रदेश भर में अब तक आयोजित मेलों में सबसे अधिक है। उन्होंने बताया कि मेला प्रतिदिन प्रातः 11 से रात्रि 9 बजे तक आमजन के लिए खुला रहेगा। इस दौरान 5 मार्च को खेलकूद गतिविधियां, गायन, नृत्य सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। छह मार्च को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन विषय पर जाजम बैठक आयोजित होगी।
उन्होंने बताया कि 7 मार्च को पेडमैन फिल्म का प्रदर्शन होगा। आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का जिला स्तरीय समारोह होगा। नौ मार्च को उद्यमिता विकास के तहत कार्यशाला तथा 10 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ इसका समापन होगा।
इस दौरान अतिरिक्त संभागीय आयुक्त एएच गौरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक शारदा चौधरी, जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा, तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के रविन्द्र सिंह आदि बतौर अतिथि मौजूद रहे। संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया। महिला अधिकारिता विभाग के सतीश कुमार पड़िहार ने आगंतुकों का आभार जताया।
इससे पहले संभागीय आयुक्त ने दीप प्रज्वलित कर अमृता हाट मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने सभी स्टॉल्स का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद किया तथा उनके उत्पादों की जानकारी ली।
गार्डन प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानितकार्यक्रम के दौरान संभागीय आयुक्त ने रोज एवं गार्डन प्रतियोगिता के विजेताओं का पुरस्कार प्रदान किए। सरकारी श्रेणी में पहला पुरस्कार कृषि विश्वविद्यालय तथा दूसरा राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र के गार्डन को मिला। वहीं निजी श्रेणी के उद्यान में सुरेन्द्र सिंह राठौड़ को पहला पुरस्कार मिला। राठौड़ को इक्कीस सौ रुपये एवं प्रमाण पत्र दिया गया। इस दौरान प्रतियोगिता के समन्वयक डॉ. पी.के. यादव मौजूद रहे।

Thar पोस्ट बीकानेर। पुष्करणा सावा फरवरी 1973 में शादी करने वाले जोड़ों को रमक झमक सस्थान द्वारा 7 मार्च सोमवार को ‘गोल्डन जुबली एनिवर्सरी सम्मान’ प्रदान किया जाएगा। रमक झमक के अध्यक्ष प्रहलाद ओझा ‘भैरु’ ने बताया कि अब तक 43 जोड़ों की जानकारी फोटो आदि वॉट्सप पर मिल चुके है उन जोड़ों को सम्मान के लिये वॉट्सअप पर आमंत्रण भेजा जा रहा है। सम्मानित होने वालें दम्पति ने समारोह में सपत्नी जोड़े से ही आने की सहमति पहले ही दे दी। ओझा ने बताया कि कुछ जोड़े फिलहाल अन्य शहरों में निवास करने या किसी कारण बीकानेर नहीं पहुँच पाएंगे उनको सम्मान घर तक पहुचाने का प्रयास किया जाएगा।
रमक झमक के मुरली नारायण ओझा ने बताया कि सूरदासाणी बगेची में यह कार्यक्रम रखा जाएगा।इस सम्मान समारोह को अनूठा व यादगार कैसे बनाया जाए इसके लिये रमक झमक से जुड़े सभी लोगों से सुझाव लेकर शुक्रवार को इसकी रूप रेखा तैयार की जाएगी।
राधे ओझा ने बताया सावा 1973 वाले जिन दम्पति ने सूचना नहीं दी है वे आज शुक्रवार तक आवश्यक रूप से जानकारी रमक झमक को भेज देवें।

ज़िंदगी प्यार का गीत है कल 5 मार्च को

Thar पोस्ट। अमन कला केंद्र द्वारा कल 5 मार्च शनिवार को शाम 6:30 बजे टाउन हॉल में फिल्मी गीतों का रंगारंग कार्यक्रम ज़िंदगी प्यार का गीत है का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम में संगीतकार व गायक भप्पी लहरी लता मंगेशकर मोहम्मद रफी किशोर कुमार पर केंद्रित रहेगा संस्था के अध्यक्ष एम रफ़ीक क़ादरी ने बताया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सखा संगम के अध्यक्ष एन डी रंगा होंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त रुप से रितेश कुमार अरोड़ा व रामरतन धारणियां करेंगे विशिष्ट अतिथि डॉ विजय लक्ष्मी व्यास डॉ गौरव गोम्बर एम आर मुगल डॉ श्याम अग्रवाल डॉ प्रवीण चतुर्वेदी समुद्र सिंह राठौड़ नेमी चंद गहलोत विपिन जैन संजीव एरन अरुण पांडे डॉ सुधीर शर्मा रहमत अली एस कुमार हटीला रामदेव अग्रवाल अशोक सोनी जसमतिया यश बंशी माथुर होंगे। संस्था के अनवर अजमेरी एम दाऊद बीकानेरी ने बताया कार्यक्रम में अहमद हारून कादरी ख़्वाजा हसन कादरी सिराजुद्दीन खोखर एम रफ़ीक कादरी ललित शर्मा मेघराज नागल गोपिका सोनी सुमन पंवार दीपिका प्रजापत वैष्णवी श्री माली डॉ प्रवीण चतुर्वेदी डॉ दिनेश शर्मा डॉ हिमांशु दाधिच अरुण पांडे मधु पांडे नरेंद्र खत्री डॉ सुधीर शर्मा डॉ पुनीत खत्री समुद्र सिंह राठौड़ यश बंशी माथुर अशोक सोनी नदीम हुसैन सहित अन्य गायक कलाकार अपने गीत पेश करेंगे संचालन एम रफ़ीक क़ादरी करेंगे।