Thar पोस्ट , बीकानेर। बीकानेर-दिल्ली की फ्लाइट 1 मार्च से राेजाना उड़ान भरेगी। काेराेना के कारण ट्रैफिक घटने से एयरलायंस कंपनी ने 21 जनवरी काे इस फ्लाइट काे सप्ताह में चार दिन चलाने की फैसला लिया था। पूर्व में 11 से 20 जनवरी के बीच महज 15 और 16 जनवरी काे ही यह फ्लाइट बीकानेर तक संचालित हुर्ई थी। कैंसिल, लेट व यात्रियाें के घटने से फ्लाइट काे 28 फरवरी तक सप्ताह में चार दिन कर दिया गया।फ्लाइट में यात्री फिर से बढ़ने पर हवाई सेवा काे 17 फरवरी काे सप्ताह में पांच दिन साेमवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार काे चलाने का ऐलान हुआ। अब एक मार्च से बीकानेर-दिल्ली फ्लाइट काे डेली कर दिया गया है। यह फ्लाइट दाेपहर साढ़े बारह बजे दिल्ली से उड़ान भरेगी, जाे दाेपहर दाे बजे यहां आएगी।