Thar पोस्ट, बीकानेर। विषैला पदार्थ पीने के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला सामने आया है । इस सम्बंध में कोटगेट थाने में अनजान लड़का व लड़की के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाा है । घटना 18 फरवरी की दोपहर को 2 बजे के आसपास गोगागेट क्षेत्र की है । इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि वह राहुल नायक के घर पर गया । जहां पर उसकी साले की बेटी भागकर चली गयी थी । प्रार्थी ने वहां पर जाकर कहा कि मेरे घर की इज्जत जा रही है । मेरा घर मत उजाडो आपको क्या मिलेगा में तो वैसे भी मरा हुआ हूं । इस पर वहां मौजूद लड़का व लड़की जो पहले से मौजूद थे उन्होंने एक पीली बोतल फेंकी और कहा कि पी ले । जिस पर प्रार्थी ने वो विशेला पदार्थ पी लिया । जिससे वह कुछ ही मिनटों में बेहोश हो गया । पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Thar पोस्ट।
कुल सेम्पल- 1590
पॉजिटिव- 10
रीकवर-. 36
कुल एक्टिव केस- 197
कोविड-केयर सेंटर- 00
हॉस्पिटल- 17
होम क्वारेन्टइन- 180
मृत्यु 00
कन्टेन्टमेंट जोन- 00
0 माइक्रो कंटेनमेंट
ई-मित्र केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
Thar पोस्ट, बीकानेर, 19 फरवरी। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उपनिदेशक गौरव शर्मा ने शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ और बीकानेर के ई-मित्र एवं आधार केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इन केन्द्रों पर राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी और इनके लिए ली जाने वाली शुल्क से संबंधित सूची चस्पा करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि किसी भी स्थिति में किसी भी उपभोक्ता से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि नहीं बसूली जाए। यदि ऐसा पाया जाता है तो संबंधित के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा समय-समय औचक कार्यवाहियां की जाएंगी। इस दौरान उन्होंने इन केन्द्रों पर मौजूद लोगों से फीडबैक भी लिया।
शिरै पावणां बींद राजा को15 दिन में श्रीनाथजी दर्शन यात्रा करनी होगी।
Thar पोस्ट, बीकानेर। पुष्करणा सावा 2022 को सफल बनाने में सहयोग देने वालों का रमक झमक संस्था ने आभार जताया है। रमक झमक के अध्यक्ष प्रहलाद ओझा ‘भैरु’ ने नगर निगम,स्वास्थ्य विभाग व पुलिस विभाग व मीडिया का आभार जताया है,इसके अलावा विभिन्न संस्था व भामासाहों के अलावा देर रात तक रमक झमक मंच पर साफ़ा बांधने वालों का आभार प्रकट किया है। इस बार बैंक द्वारा नए नोटों की गड्डिया उपलब्ध करवाने से चवँरी शगुन व बान बांटने वालों में खुशी देखी गई इसके लिये एस बीआई बैंक व बड़ौदा बैंक द्वारा रमक झमक पर लगाए गए बैंक काउंटर की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिये नयाशहर थाना का विशेष आभार प्रकट किया।
बारह गुवाड़ चौक में रमक झमक मंच पर पहुँचे प्रथम तीन विष्णु रूपी दूल्हे लवकुमार देराश्री, अभिषेक रंगा व दीपक ओझा को ‘शीरी पावणा बींद राजा’ के खिताब से सम्मानितों को श्रीनाथजी नाथद्वारा दर्शन यात्रा टिकट का सिर्फ कूपन दिया गया था। राधे ओझा ने बताया कि इन प्रथम तीनो दूल्हों को 15 दिन में सपत्नीक यात्रा करनी होगी,इसके लिये वह सुविधाजनक तारीख रमक झमक कार्यालय में सम्पर्क कर बता देवे ताकि उनका रिजर्वेशन करवाया जा सके। टिकट के बदले नगद राशि देय नहीं होगी।
