ताजा खबरे
गर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरीतेज आंधी व बारिश का अलर्ट, मई प्रथम सप्ताह का अनुमानजिला अस्पताल में 24×7 डिजिटल एक्सरे सुविधा शुरू1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन किया
IMG 20220217 WA0123 खारा में 2,250 किलो नमक नष्ट करवाया, बेसन, भुजिया व पापड़ के नमूने लिए * कोरोना की इवनिंग रिपोर्ट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर, 17 फरवरी। राज्य सरकार द्वारा निरोगी राजस्थान उद्देश्य के साथ 1 जनवरी से 31 मार्च तक चलाए जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में गुरूवार को सीएमएचओ डॉ बी एल मीणा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी महमूद अली द्वारा खारा औद्योगिक क्षेत्र व श्रीडूंगरगढ़ के धनेरू में औचक निरीक्षण व खाद्य नमूनीकरण का कार्य किया गया। खारा औद्योगिक क्षेत्र में जांच के दौरान गणपति टेस्टी फ़ूड प्राइवेट लिमिटेड के कारखाने में पाए गए 2250 किलो अवधिपार नमक को मौके पर ही नष्ट करवाया गया और बेसन, भुजिया व पापड़ के खाद्य नमूने लिए गए। श्रीडूंगरगढ़ के धनेरू में अभिषेक मसाला उद्योग से लाल मिर्च व धनिया पाउडर के नमूने लिए गए। इस प्रकार कुल पांच नमूने संग्रहित किए गए। दल में जिला फ्लोरोसिस समन्वयक महेंद्र जयसवाल व सहायक कर्मचारी सुखदेव शामिल रहे।एफएसओ महमूद अली ने बताया कि जिले में अभियान के दौरान कुल 104 नमूने संग्रहित किए गए हैं जिनमें से 68 का परिणाम जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला से प्राप्त हुआ है। इनमें से दूध, दही, लड्डू, गुलाब जामुन पफरिंग, मसाले आदि के कुल 20 नमूने अमानक पाए गए जिनसे संबंधित फर्म के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही जारी है।

Thar post, बीकानेर। कोरोना के रोगियों का मिलना जारी है। आज शाम जारी हुई रिपोर्ट में 14 पॉजिटिव मिले। आज सुबह 13 पॉजिटिव आये। हालांकि कोरोना कम हो रहा है, लेकिन विश्व मे वैज्ञानिकों ने डेल्टाक्रोन की चेतावनी जारी की है। जो कि तेज़ी से फैलता है।


Share This News