ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220202 004525 23 त्रिदिवसीय नाट्य समारोह 19 से Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। संकल्प नाट्य समिति बीकानेर द्वारा शायर रंगकर्मी स्व. आनंद वी. आचार्य की स्मृति में त्रिदिवसीय नाट्य समारोह स्थानीय टॉऊन हॉल में 19 फरवरी 2022 से आरम्भ होगा। समारोह के प्रथम दिन नाटक ‘‘पिता जी की बंद पेटी’’ का मंचन होगा जिसके लेखक श्री योगेश त्रिपाठी एवं निर्देशिका मंजूलता रांकावत होगी। समारोह के द्वितीय दिन 20 फरवरी को हरिशंकर परसाई की कहानियों पर आधारित नाटक ‘‘हैल्लो मिस्टर परसाई’’ का मंचन होगा जिसका नाट्य रूपान्तरण दयानंद शर्मा एवं नाट्य निर्माण सुरेश आचार्य ने किया है। नाट्य समारोह के अंतिम दिन 21 फरवरी को स्व. आनंद वी. आचार्य द्वारा लिखित नाटक ‘‘इस रात की सुबह नहीं’’ का मंचन अशोक जोशी के निर्देशन में किया जायेगा तथा साथ ही नाटक के मंचन के बाद इस वर्ष के ‘‘रंग आनंद’’ अवार्ड से वरिष्ठ रंगकर्मी एस.डी. चौहान को सम्मानित किया जायेगा।

संकल्प नाट्य समिति के अध्यक्ष श्री विद्यासागर जी आचार्य ने बताया कि इस आयोजन का प्रयोजन स्व. आनंद वी. आचार्य की स्मृति को ताजा रखने के साथ-साथ बीकानेर ही नहीं वरन पूरे रंगजंगत के रंगकर्म को संवर्द्धन देना है ताकि रंगजगत से जुड़े हुए सभी रंगकर्मियों का उत्साहवर्द्धन हो। जिस प्रकार स्व. आनंद वी. आचार्य ने अपने अभिनय और निर्देशन से अपना योगदान दिया है वैसे ही नये-नये कलाकार इस तरीके के आयोजन से जुड़ते जायें और रंगमंच को सवंर्द्धित करते जायें ।संस्था के अभिषेक आनंद आचार्य के अनुसार इस समारोह में गोस्वामी श्री सुशील जी महाराज का भी आर्शीवाद मिलेगा। इस समारोह को सफल बनाने के लिए नाट्य दलों के साथ ही प्रदीप भटनागर, बुलाकी भोजक, योगेन्द्र तिवाड़ी, वसीम राजा, गौरव मारू भी दिन-रात अपनी मेहनत कर रहे हैं।


Share This News