ताजा खबरे
मंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरीतेज आंधी व बारिश का अलर्ट, मई प्रथम सप्ताह का अनुमानजिला अस्पताल में 24×7 डिजिटल एक्सरे सुविधा शुरू1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित
SAWAGYAPAN पुष्करणा सावे पर हो माकूल प्रबंध, जिला प्रशासन को ज्ञापन * प्रवासी पहुंच रहे बीकानेर, आपस में तय हो रहे रिश्ते * शहर बन रहा एक आंगन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post बीकानेर। पुष्करणा सामूहिक सावे के संदर्भ में कीकाणी लालाणी सामुहिक सावा शोधन समिति के दल ने शहर में प्रशासन द्वारा किये जाने वाले कार्याे के सुचारू व्यवस्था हेतू अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री बलदेव राम धोजक को ज्ञापन दिया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशासन द्वारा करवाये जा रहे कार्यो में मुख्य मार्ग एवं मुख्य चौक को वंचित किया जा रहा है जिससे आम जनता को वैवाहिक कार्यक्रमों के दौरान परेशानी का सामना पड़ सकता है। समिति का कहना है कि बीकानेर शहर में पुष्करणा समाज का सामूहिक सावा अर्थात विवाह दिन का समस्त ब्राह्मण समाज की कन्यायों के शुभ विवाह एवं सुपुत्रों के यज्ञोपवित संस्कार व विवाह संस्कार की तिथि – मितियों की घोषणा कीकाणी लालाणी व्यास पुष्करणा सामूहिक सावा समिति द्वारा कि जाती हैं । समिति द्वारा दिये सुझाव निम्न है – 1. यह कि परकोटे के अन्दर होने वाली सामूहिक शादीयां दिनांक 18.02.2022 के दिन अधिक होने से जिला प्रशासन द्वारा जो भी सुविधा जनहित के लिए हैं उस की व्यवस्था करवाई जावे। 2. यह कि शहर में गलिया छोटी – छोटी होने से सड़को पर जाम लगा रहता हैं जिससे निर्धारित समय में पूरी होने वाली खिरोडे ़ की व्यवस्था में बाधा उत्पन होती हैं इसलिये यातायात विभाग द्वारा वन वे रास्ते के व्यवस्था करवाई जावे। और परकोटे के भीतर मुख्य चौक व बाजार स्थलों पर विवाह कार्यक्रम के आवश्यक अन्य सभी गाड़ियों पर प्रतिबंध लगाया जायें। 3. यह कि बीकानेर शहर में दूल्हन के आभूषण को थाली में खुला सजाकर ले जातें हैं जिसको स्थानीय भाषा में बरी प्रथा कहा जाता हैं इसलिये बारात में बारातियो के साथ एवं महिलाओ के आभूषण पहने होने से किसी प्रकार से कोई डकैती न हो इस लिये पुलिस प्रशासन की व्यवस्था की जावे। 4. यह कि परकोटे में वर्तमान में सड़के टूटी हुई हैं कीकाणी व्यासो का चौक से चौथाणी औझाओ से आगे बिनाणी चौक की ढलान तक सड़क खराब हैं लालाणी व्यासो का चौक, हर्षो का चौक, मोहता चौक ।5. यह कि राशन की व्यवस्था उचित मूल्य की दूकान पर तेल, चीनी, चावल, दाल, अनाज की व्यवस्था कम कीमत पर करवाई जावे। 6. यह कि गली मौहल्लो में हाईलोजन – हाई मास्क लाईट लगाकर मौहल्लो को जगमग किया जावंे , बिजली की व्यवस्था सुचारु रुप से रहे जिसके लिये सम्बधित फर्म या विभाग को इसके लिए आदेश प्रदान करे। समिति की ओर से अध्यक्ष मक्खन लाल व्यास व संयोजक नारायण दास व्यास के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन को बल्लभ व्यास ‘सरदार ‘ , कानूलाल व्यास, बृजेश्वर लाल व्यास व गोपाल व्यास द्वारा अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौपा गया। जिस पर सख्त रूप से कार्यवाही कि मांग की गयी है।

सबसे बड़ी रस्म और बड़ो का सम्मान है बड़ पापड़

Thar पोस्ट बीकानेर। जैसे-जैसे सावा नजदीक आ रहा है और प्रवासी भी बहुत संख्या में बीकानेर पहुंच रहे है और रिश्ते आज भी तय हो हो रहे है । ऐसे में बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा सावा में शादी वाले परिवार को आज फिर रमक झमक मंच पर कैश विनिमय काउंटर लगा कर नई गड्डियों का वितरण किया। बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी कौशल सोनी ने बताया कि बड़ोदा बैंक शहर के हर समाज को अपनी सेवा के लिये सदैव तत्पर रहता है। रमक झमक के राधे ओझा ने बताया कि पुष्करणा सावा में शादी यज्ञोपवित व मायरा के अलावा चवँरी बांटने वाले लोगों को भी बैंक की ओर से नए की सुविधा प्रदान की गई। रमक झमक मंच पर लगे बैंक काउंटर में आज कौशल सोनी के साथ रोकड़िया गगन कच्छावा व देवचंद ने सेवाएं प्रदान की । व्यवस्था में नयाशहर थाना का सहयोग रहा। रमक झमक की ओर से बैंक कर्मियों का अभिनन्दन व आभार प्रकट किया।
रमक झमक मंच के अध्यक्ष प्रहलाद ओझा ‘भैरु’ ने बताया कि खिरोड़े की रस्म में बड़ो के सम्मान का प्रतीक बड़ पापड़ को महिलाएं शगुन गीत गाकर तैयार करेगी व पापड़ पर रेखा चित्र अंकित करेगी। पण्डित शुभ लग्न मुहूर्त में मंत्रोच्चार करेंगे। यह एक बड़ पापड़ 130 ग्राम का व छ इंच व्यास गोलाकर में होगा।


Share This News