ताजा खबरे
बेसिक पी.जी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्नबीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरी
IMG 20211103 181707 2 बीकानेर : इंजीनियर फंदे से झूला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र के ताज होटल में एक युवक फंदे पर झूल गया। यहां रुके नूरसर सोलर प्लांट के इंजीनियर 30 वर्षीय मोहनराय ने होटल के कमरे में फांसी लगा ली। इस बारे में थानाधिकारी मनोज माचरा ने जानकारी दी कि आज सुबह मोहन का ड्राईवर उसे लेने पहुंचा तो उसने फोन नहीं उठाया। दरवाजा भी नहीं खोला। ड्राईवर ने दूसरे कमरे में ठहरे मृतक के साथी को फोन कर बुलाया। उससे भी बात नहीं बनी तो होटल स्टाफ ने मास्टर की से दरवाजा खोला। अंदर मोहन फांसी के फंदे से झूल रहा था। सूचना पर कोटगेट पुलिस मौके पर पहुंची। वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण की गई। खादिम खिदमतगार सोसायटी के हाजी जाकिर, मोहम्मद कयूम व सोएब ने शव को पीबीएम पहुंचाया। असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत ने शव मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। मौके से सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। यह बात सानने आई है कि बीती रात मोहन व उसका साथी खाना खाकर अपने अपने कमरे में चले गए थे। उसके बाद सुबह वह मृत मिला। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है।


Share This News