





Thar पोस्ट, बीकानेर। बीकानेर में हालांकि कोरोना का असर कम हुआ है, लेकिन एक सप्ताह में 3 जनों की मौत हुई है। आज जारी रिपोर्ट के अनुसार 1 और मौत हुई। इससे पहले 2 की जिंदगानी इस वायरस ने छीनी।
कुल सेम्पल- 1287
पॉजिटिव- 48
रीकवर-. 105
कुल एक्टिव केस-474
कोविड-केयर सेंटर- 00
हॉस्पिटल- 26
होम क्वारेन्टइन- 447
मृत्यु 01
कन्टेन्टमेंट जोन- 00
0 माइक्रो कंटेनमेंट।





Thar पोस्ट, बीकानेर। हिमालय परिवार व गायत्री शक्ति पीठ के देवेंद्र सारस्वत, शोभा सारस्वत व जगजीत सिंह द्वारा जवाहर नगर में दीप हवन करके पर्वतारोही मगन बिस्सा की आत्मा की शांति हेतू प्रार्थना की । कल द्वितीय पुण्यतिथि से पूर्व आज यह कार्यक्रम रखा गया । इस अवसर पर डा. सुषमा बिस्सा, आर के शर्मा, नरेश अग्रवाल, बिहारी लाल शर्मा, अशोक कुवेरा, डा. आर पी एस तोमर, डा. सतीश कच्छावा, आनंद गुप्ता, मुकेश यादव, रवि, ओजस्वी, अनामिका, विमला, सरस्वती, डा. सुधा शर्मा, गोविंद शर्मा, शिवरतन सहित अनेक साहसी व परिजन उपस्थित थे । सोमवार को सुबक्ष 10 बजे युवा वर्ग द्वारा रक्तदान कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी व दोपहर दो बजे मगन बिस्सा की स्मृति में म्यूजियम मैदान स्थित एडवेंचर पार्क में स्काउट की स्पोर्ट क्लाइम्बिंग की प्रतियोगिता भी रखी गई है ।

Thar पोस्ट। अर्पण सेवा समिति पवनपुरी, बीकानेर द्वारा आज पी.बी.एम अस्पताल के आचार्य तुलसी कैंसर विभाग में समिति द्वारा फल फ्रूट का वितरण किया गया अर्पण सेवा समिति के अध्यक्ष राजकुमार भाटिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में स्वप्निल तिवाडी, कमल कसेरा, जयेश शर्मा, भावेश खत्री, मुकेश सिंगर, किरण तिवारी, चंचल साखंला ने अपनी सेवाएं दी ।
अर्पण सेवा समिति एवं श्री योग वेदांत समिति के संयुक्त तत्वाधान में भारतीय संस्कृति कार्यक्रम के तहत बच्चों को माता-पिता की सेवा करनी चाहिए उसका आशीर्वाद लेना चाहिए नेहा नवानी ने इसका बहुत अच्छा उदाहरण दिया और बीकानेर की विभिन्न कॉलोनियों में मातृ पितृ पूजन आयोजित किया गया।

पुष्करणा महिला मंडल करेगा श्रृंगार पेटी व खिरोडा वितरण कार्यक्रम !
Thar पोस्ट। पुष्करणा सावे पर प्रत्येक सावे में पुष्करणा महिला मंडल बीकानेर सावे में होने वाले कन्याओं के विवाह के लिए सहयोग हेतु खिरोडा वितरण कार्यक्रम करता आया है सचिव शारदा पुरोहित ने बताया कि प्रत्येक सावे की भांति सावा 2022 में भी पुष्करणा महिलामण्डल पुष्करणा समाज के जरूरतमंद पुष्करणा परिवारों की कन्याओं के विवाह में सहयोग हेतु खिरोडा व श्रृंगार पेटी वितरण कार्यक्रम 15 फरवरी को जस्सूसर गेट स्थित मूमल गार्डन में करेगा। इस कार्यक्रम की रूपरेखा अर्चना थानवी की अध्यक्षता में हुई मण्डल की बैठक में तय किया गया। राजकुमारी व्यास के अनुसार इस सावे में पुष्करणा समाज की महिलाएं एक कदम आगे बढ़ाते हुए एकजुटता का परिचय दे रही है। बीकानेर मण्डल अध्यक्ष अर्चना थानवी के नेतृत्व में अनेक शहरों में गठित हुए पुष्करणा महिला मंडल के अध्यक्षों व सदस्यों का विशेष सहयोग रहेगा साथ ही पुष्करणा सखी ग्रुप भी भरपूर सहयोग कर रहा है। अहमदाबाद महिला मण्डल की लक्ष्मी आचार्य, संध्या पुरोहित, फलौदी महिला मंडल की अध्यक्ष चन्द्रकला बोहरा,जयपुर महिला मण्डलअध्यक्ष अंशु हर्ष , जैसलमेर महिला मण्डल की अरुणा व्यास, कोलकाता से गिरजा पुरोहित द्वारा सहयोग किया जा रहा है । मुम्बई से जया व्यास व जोधपुर से काजु पुरोहित द्वारा भी सहयोग किया जा रहा है इसके अलावा बीकानेर मण्डल उपाध्यक्ष डॉ विजय लक्ष्मी व्यास द्वारा विशेष सहयोग किया जा रहा है। बीकानेर के प्रत्येक सदस्य द्वारा किये गए सहयोग से ही मण्डल द्वारा ये कार्यक्रम सम्पन्न किया जाएगा। मीटिंग में जमना व्यास, सीमा पुरोहित , वीणा आचार्य , डॉ विजयलक्ष्मी व्यास, कृष्णा व्यास द्वारा विचार रखे गए औऱ मण्डल के सभी सदस्यों ने भरपूर सहयोग करने का आश्वासन दिया है। सावे में विवाह मितव्ययता से हो इसका ध्यान रखने हेतु परत्येक खिरोडे में पांच किलो की सामग्री दी जाएगी। महिलाओं के इस प्रयास से समाज को एक दिशा अवश्य मिलेगी
