ताजा खबरे
IMG 20220212 192721 नगर निगम : कांग्रेस पार्षदों के विरोध के बीच बजट पेश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर 12 फरवरी। बीकानेर नगर निगम में आज कांग्रेस पार्षदों ने हंगामा किया। वर्ष 2022- 23 के लिए आज बीकानेर की महापौर द्वारा पेश किया गया। पार्षदों ने इसे फैल करार दिया। पार्षदों के कहना है कि बजट के लिए तय किए गए सभागार में पहले से पुलिस कि मौजूदगी सदन के नियमो के खिलाफ थी। अभिभाषण से पहले कांग्रेस पार्षद दल ने जब महापौर से पुलिस की मौजूदगी पर आपत्ति दर्ज करवाई और पुलिस को बाहर भेजने का अनुरोध किया तो महापौर ने इस पर कोई कार्यवाही नही की। कांग्रेस का आरोप है कि गैर कानूनी तरीके से सदन में मौजूद कांग्रेस महिला पार्षदों पर पुलिस द्वारा डंडा चलाया गया। संख्या बल् के अभाव मे पेश किए गए बजट की जांच करवाने की माँग को लेकर पार्षदों ने आयुक्त से माँग की है वहीँ पार्षदों द्वारा डीएलबी में भी यह मुद्दा उठाया जाएगा।
सदन में मौजूद हस्ताक्षर पंजिका में भाजपा के अनुपस्थित पार्षदों के हस्ताक्षर का मुदा भी पार्षदों ने आयुक्त के सामने उठाते हुए उसकी वीडियो की कॉपी उपलब्ध करवाने की मांग रखी गयी। पार्षदों के आरोप है ‘बहुमत के लिए 41 पार्षद चाहिए, मगर 39 हस्ताक्षर ही हुए, उसमें भी पांच हस्ताक्षर फर्जी थे। महापौर चर्चा किये बिना ही सदन से चली गई जबकि कांग्रेस के सभी पार्षद इस बजट पर चर्चा करना चाहते थे इतना ही नही अभिभाषण की प्रति भी सदन में उपस्थित पार्षदों को नही दी गयी पार्षदों के मानना है की बजट सदन के सम्मानित सदस्यो के दम पर पास होना चाइये न कि पुलिस के दम पर और सभी पार्षद मिलकर इस बात की जांच भी करवाने की बात मुख्यमंत्री और पुलिस के आला अधिकारियों से की जाएगी।


Share This News