IMG 20211103 181707 1 युवक को छुरा मारा, अस्पताल में भर्ती Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर जिले में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। समाजकंटक और अपराधी पुलिस के लिये चुनौती बन रहे है। कोटगेट थाना क्षेत्र के बागीनाड़ा स्थित पेट्रोल पंप 20 वर्षीय चंदन नायक ने अमन,मोन,खालीद,सोनू के खिलाफ कोटगेट थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ जा रहा था। इसी दौरान पेट्रोल पंप के सामने आरोपियों ने उसे रोक लिया और घेर लिया। जिसके बाद आरोपियों में से एक युवक ने उसकी पीठ में छुरा घोंप दिया। जिसके बाद प्रार्थी को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्रार्थी का इलाज किया जा रहा है। पुलिस को मामले की भनक लगते ही मौके पर पहुंची ओर जांच में जुटी है। पुलिस ने मामले में मोनू नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।


Share This News