





Thar पोस्ट, बीकानेर में आज शाम को कोरोना रिपोर्ट जारी हुई। इसमे 21 पॉजिटिव आये। कुल पॉजिटिव 87 मिले। कुल सेम्पल- 1476
पॉजिटिव- 87
रीकवर-. 145
कुल एक्टिव केस- 605
कोविड-केयर सेंटर- 00
हॉस्पिटल- 33
होम क्वारेन्टइन- 572
मृत्यु 0
कन्टेन्टमेंट जोन- 00
0 माइक्रो कंटेनमेंट



सामूहिक विवाह अनुदान के लिए शहरी परकोटा स्थाई रूप से एक छत घोषित
Thar पोस्ट, बीकानेर। शिक्षा मंत्री डाॅ.बी.डी.कल्ला के प्रयासों से ओलंपिक सावे के दौरान शहरी परकोटे को स्थाई रूप से एक छत मान लिया गया है। इस पर गुरुवार को परशुराम सेवा समिति के पदाधिकारियों ने शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला और महिला अधिकारिता मंत्री श्रीमती ममता भूपेश से जयपुर में मुलाकात की और दोनों का आभार जताया।
इस दौरान शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने कहा कि प्रति दो वर्ष में आयोजित होने वाले पुष्करणा ब्राह्मण समाज के सामूहिक विवाह से पूर्व शहरी परकोटे को एक छत मानने के लिए हर बात अनुमति लेनी पड़ती थी। अब राज्य सरकार द्वारा स्थाई रूप से शहरी परकोटा को एक छत घोषित कर दिया है। इससे हर बार अनुमति की प्रक्रिया अपनानी नहीं पड़ेगी। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का आभार जताया और कहा कि सामूहिक विवाह आयोजनों से दहेज जैसी कुप्रथा भी समाप्त होती है। डॉ. कल्ला ने कहा कि बीकानेर का ओलंपिक सावा पूरे देश में विशिष्ट स्थान रखता है। इस दौरान सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। सावा आयोजन तक इसकी नियमित समीक्षा की जाएगी।
महिला अधिकारिता मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजनो से एकता और भाईचारे की भावना जागृत होती है। राज्य सरकार भी सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों को प्रोत्साहित करना चाहती है। इसके लिए अनुदान जैसी योजना प्रारंभ की गई है।
परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष नवरतन व्यास ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह एवं अनुदान योजना के अंतर्गत 18 फरवरी को आयोजित होने वाले सावे में पुष्करणा समाज के साथ अन्य किसी भी जाति के नवदंपति को भी अनुदान का लाभ मिल सकेगा। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है।
इस दौरान कर्मचारी नेता महेश व्यास, विशंभर व्यास, नथमल व्यास, राजकुमार पुरोहित, हरिओम पुरोहित, मनमोहन कल्ला मौजूद रहे ।

बीकानेर देहात महिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारणी की घोषणा
Thar पोस्ट, बीकानेर। राजस्थान महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज की स्वीकृति एवं सहमति से देहात महिला कांग्रेस कमेटी के देहात जिला अध्यक्ष राजकुमारी व्यास ने अपनी बीकानेर देहात महिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की घोषणा की। इस कार्यकारिणी में चार वरिष्ठ उध्यक्ष, तीन उपाध्यक्ष, छः महासचिव, दस सचिव व जिला परिषद की सदस्यों को भी तीन आमत्रित सदस्यों के रूप में शामिल कर, छः ब्लाॅक अध्यक्षो के साथ कार्यकारिणी की घोषणा की है। देहात अध्यक्ष राजकुमारी व्यास ने अपनी इस कार्यकारिणी मे हर वर्ग को जगह दी है ऐसी आशा व्यक्त की है इनको जो जिम्मेदारी दी है वह उन्हे पूर्ण निष्ठा के साथ निभाएगे।
कांग्रेस पार्षदों की अहम बैठक
11 फरवरी को सुबह सर्किट हाउस में
Thar post बीकानेर ।आगामी 12 फरवरी 2022 को बीकानेर नगर निगम की बजट बैठक को देखते हुए मुख्य विपक्षी दल होने के नाते शहर के विकास में कांग्रेस पार्षदों की जिमेददारी महत्वपूर्ण हो जाती है।इसी को मध्यनजर रखते हुए बीकानेर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कल दिनांक 11 फरवरी 2022 को सुबह 11 बजे बीकानेर सर्किट हाउस में एक अति आवश्यक बैठक सभी निर्वाचित और मनोनीत कांग्रेस पार्षदों के साथ रखी है। बैठक में कांग्रेसी पार्षदों के साथ मिलकर बजट हेतु विशेष रणनीति और कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
बीजेपी
Thar पोस्ट, बीकानेर । भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अंत्योदय सिद्धांत के प्रणेता महामना पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 54वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार, 11 फरवरी को प्रातः 9.00 बजे अम्बेडकर भवन के समीप दीनदयाल सर्किल स्थित पण्डित जी के स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
भामाशाहों के सामाजिक हित के कार्यों में नहीं आने दी जाएगी बाधा : भगवती प्रसाद कलाल
श्रीमती सीएम मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी श्रीकिशन मूंधड़ा एवं ट्रस्ट प्रतिनिधि द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल से ट्रस्ट द्वारा करवाए जा रहे पूरे बीकानेर संभाग के मरीजों के हित में बन रहे 450 बैड के मेडिसिन विंग एवं नापासर की छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त हो सके इसके लिए ट्रस्ट द्वारा नापासर में प्रस्तावित महाविद्यालय निर्माण करवाने के प्रारूप पर चर्चा की । कलक्टर कलाल ने बताया कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान से बड़ा कोई योगदान नहीं है क्योंकि शिक्षा में किया गया खर्च पीढ़ी दर पीढ़ी चलता है । साथ ही कलक्टर कलाल ने निर्माणाधीन मेडिसिन विंग की प्रशंसा करते हुए निर्माण में आ रही बाधाओं से अवगत करवाने व बाधाओं को तुरंत निस्तारण का आश्वासन दिया । साथ ही इस अवसर पर नापासर की माहेश्वरी विद्यालय की छात्रा कीर्ति ओझा द्वारा जिला कलक्टर कलाल का को हस्त निर्मित्त फ़ोटो भेंट किया गया जिस पर कलक्टर कलाल ने छात्रा कीर्ति ओझा की कलाकारी की सराहना करते हुए बीकानेर को कलाकारों की नगरी बताया ।
बीकानेर के रोवर्स ने राजस्थान की सांस्कृतिक छटा से रूबरू कराया
Thar पोस्ट बीकानेर 10 फरवरी । भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र पंचमढ़ी ( मध्यप्रदेश) में आयोजित 23 वें अंतरराष्ट्रीय साहसिक शिविर में बीकानेर के तीन रोवर्स ने राजस्थान की संस्कृति से रूबरू कराया ।
स्थानीय संघ के सचिव घनश्याम स्वामी ने बताया कि राष्ट्रीय शिविर में बीकानेर के शिक्षा निदेशालय ओपन रोवर्स क्रू के रोवर्स गोपी प्रजापत, यशवर्धन पुरोहित एवं राधेश्याम सियाग ने रॉक क्लाइंबिंग, पैरासेलिंग, नेचर स्टडी, वाटर एक्टिविटी, ट्रैकिंग, स्काई साइकलिंग आदि गतिविधियों मे बीकानेर का नाम रोशन किया। इन रोवर्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम ” कैंपफायर” में राजस्थान की संस्कृति को प्रदर्शित किया।।
सीओ स्काउट जसवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि शिक्षा निदेशालय ओपन रोवर क्रू बीकानेर के रोवर्स ने इसअंतरराष्ट्रीय शिविर में भागीदारी कर बीकानेर जिले का यशवर्धन किया है। भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय निदेशक राजकुमार कौशिक ने सभी को प्रमाण पत्र एवं सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया। शिक्षा निदेशालय के रोवर लीडर घनश्याम स्वामी ने प्रसन्नता व्यक्त की। मंडल मुख्यालय बीकानेर से सहायक राज्य संगठन आयुक्त मानमहेंद्र सिंह भाटी, सहायक राज्य संगठन आयुक्त गाइड सुयश लोढ़ा आदि ने भी रोवर्स को शुभकामनाएं प्रेषित की।

Thar पोस्ट। मोहता चौक संस्कृति पाटा में हुआ द पुष्करणाज फाउंडेशन के पोस्टर का लोकार्पण इस सुअवसर पर पधारे डूंगर कॉलेज के जूलोजिकल विभाग के HOD श्री राजेन्द्र जी पुरोहित ने पोस्टर का लोकार्पण किया उन्होंने ने कहा कि हमारी बीकानेर की संस्कृति रही है पुष्करणा सावा जिसमें सभी जाति के लोग एक साथ एक ही दिन में सामुहिक रूप से मिलकर विवाह के कार्य को सम्पन्न करते हैं सावे में विवाह करना हमारे बुजुर्गो की सोच रही कि समाज मे अर्थ व्यवस्था के साथ साथ जाति गंगा का एक साथ मिलना जुलना और समय व अर्थ का सदुपयोग सही तरीके से हो जाता था जिसका दूरगामी परिणाम समाज को मिल सके । कोलकाता से पधारे श्री मनोज ओझा ने भी सावे पर अपने विचार रखें । संस्कृति पाटे के श्री बबला महाराजा ने संस्कृति पाटे की पहचान के बारे में लोगो से बताया । गौ धन मित्र के श्री महेंद्र जोशी ने कहा कि द पुष्करणा फाउंडेशन के श्री किशन जी पुरोहित की जीतनी भी प्रसंसा की जाये कम है उन्हें साफा व पगङी बांधने में महारत हासिल है अनेको अवार्डों से सम्मानित किशन जी पुरोहित हमारे बीकानेर की शान है सावे में तो उनको दुल्हा के साफे बांधने के लिए तो देश के कोने कोने से लोग बुलाते रहे है । श्री सत्यनारायण जी जोशी,भागवत किंकर श्री सुनील जी व्यास ने सावे के आध्यत्मिक महत्व को बताया व अथितियों का माल्यापर्ण कर स्वागत किया । संस्कृति पाटे के तरफ से सभी का धन्यवाद ज्ञायपित किया । मंच संचालन महेन्द्र जोशी ने किया ।

Thar पोस्ट, बीकानेर । गोचर , ओरण व चारागाह की जमीन पर कब्जों को नियमन करने के राज्य सरकार के फैसले के बाद से बीकानेर में पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी का शरह नथानियान गोचर भूमि में चल रहा बेमियादी धरना 29 वें दिन जारी रहा । धरना स्थल पर भजन , कीर्तन व श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन हो रहा है ।
भाजपा पदाधिकारियों ने धरना स्थल पर आकर पूर्व मंत्री भाटी को गुड़ से तोला व धरने का समर्थन किया । संभागीय आयुक्त नीरज के पवन भी आज शरह नथानियान गोचर भूमि पर पहुंचे व भाटी के अगुवाई में दीवार निर्माण के कार्य का अवलोकन किया ।

इस दीवार निर्माण कार्य के लिए दानदाता भी आगे आ रहे हैं । गोचर आन्दोलन के समर्थन में विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों का धरना स्थल पर आकर समर्थन देने का सिलसिला गुरूवार को भी जारी रहा ।
भाटी के प्रवक्ता सुनील बांठिया ने बताया कि धरना स्थल पर चल रहे श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ में तीसरे दिन कथा पूजन व यजमान का दायित्व बीठनोक निवासी तोलाराम – मंजूदेवी चांडक दम्पति ने निभाया ।