ताजा खबरे
राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी आज पहुंचेंगे बीकानेरश्री केसरिया हनुमान मंदिर में सहस्त्र घटाभिषेक लगभग 4 घंटे चलानहरबंदी समाप्त, इस दिन पहुंचेगा घरों में पानीपीएम मोदी ने 24 घंटे में दूसरी बार जनता से पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील कीबंटवारे में धन लिया, हो गए वे कंगाल, मां मेरे हिस्से रही, मैं हूं मालामालबिजली बन्द रहेगी, इन इलाकों में रहेगा असरजिला अस्पताल में नवीन शिशु रोग वार्ड एवं पीडियाट्रिक आईसीयू निर्माण को मिली स्वीकृतिखाजूवाला की जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोलवेतन का एक हिस्सा मानव चिकित्सा सेवा में किया भेंट, भाजपा अध्यक्ष ने किया स्वागतजिला कलेक्टर ने अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
IMG 20220209 133602 नगर निगम में पार्षदों का जोरदार प्रदर्शन, फूटा गुस्सा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। यहां के नगर निगम में पार्षदों ने नारेबाजी कर विरोध जताया। बजट से पहले बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस के वार्ड पार्षद महापौर द्वारा विकास कार्यों को लेकर भेदभाव का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। निगम में महापौर के खिलाफ नारेबाजी कर कांग्रेस वार्ड पार्षद अपना विरोध जता रहे हैं।कांग्रेस के वार्ड पार्षदों का आरोप है कि महापौर सुशीला कंवर विकास कार्यों को लेकर लगातार भेदभाव कर रही है। पार्षदों का आरोप है कि हर वार्ड में 80 लाख रुपए के काम होने प्रस्तावित है जबकि महापौर वार्ड में विकास कार्य नहीं करवा रही वहीं दूसरी और अपने वार्ड और अपने चहेतों के वार्ड में भी विकास कार्य करवा रही है।वार्ड पार्षदों ने निगम में महापौर के कक्ष के आगे धरना दे महापौर के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। निगम में चल रहे इस विरोध प्रदर्शन में वार्ड पार्षद अंजना खत्री, शिव शंकर बिस्सा, मनोज जनागल, प्रफुल्ल हटीला, आनंद सिंह सोढा, रमजान अली कच्छावा, जावेद परिहार और सुरेंद्र सिंह डोटासरा सहित कांग्रेस वार्ड पार्षद धरने में शामिल रहे।


Share This News