ताजा खबरे
पटवारी भर्ती परीक्षा : 4 लाख से अधिक आवेदन मिलेदेश-विदेश की खास खबरों पर नज़र, हेडलाइंसदेर रात बीकानेर में बूंदाबांदी, 24 से फिर पलटेगाकुलपति अब ‘कुलगुरु’ कहलायेंगे, विधानसभा में विधेयक पारितपेड़ीवाल बने निर्विरोध अध्यक्ष, झंवर सचिव और चांडक कोषाध्यक्ष बनेपत्तियो में विखण्डन और जड़ में होता है एकाग्रता का भावः आचार्य मनोज दीक्षितबिजली बंद रहेगी, 3 घंटे असर रहेगानहरबंदी को लेकर जलदाय विभाग एवं जल संसाधन विभाग की तैयारी के संबंध में चर्चाप्रदेश में 525 उचित मूल्य की दुकान खोलने की निविदा जारी – खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रीराजस्थान के कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ जांच कमेटी गठित, 15 दिन में रिपोर्ट सौंपनी होगी
IMG 20220206 WA0018 भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन Bikaner Local News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, नई दिल्ली। भारत रत्न लता मंगेशकर का आज निधन हो गया। देश की एक ऐसी आवाज जिसे सुनकर अनेक बीमारियां दूर होने का दावा किया जाता रहा है। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। 92 साल की लता की 8 जनवरी को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके भर्ती होने की खबर भी 2 दिन बाद 10 जनवरी को सामने आई थी। उन्होंने कोरोना और निमोनिया दोनों से 29 दिन तक एक साथ जंग लड़ी।ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू रखा गया था। लंबे समय से लता ताई का इलाज कर रहे डॉ. प्रतीत समधानी की देखरेख में ही डॉक्टर्स की टीम उनका इलाज कर रही थी। इलाज के दौरान उनकी हेल्थ में सुधार भी देखा जा रहा था। उन्हें लगातार ऑब्जर्वेशन में रखा गया।स्वर कोकिला, दीदी और ताई जैसे नामों से लोकप्रिय लता के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। फैंस उनके ठीक होने की दुआएं कर रहे थे लेकिन आज इस बुरी खबर से करोड़ों संगीत प्रेमियों का दिल टूट गया। लता मंगेशकर देश की धड़कन थी। उनकी वजह से अनेक नायिकाओं ने ऊंचाइयां छुकर एक मुकाम हासिल किया।


Share This News