ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20211229 WA0149 पत्रकार खेलकूद: बैडमिंटन में राघव विजेता, सुमित उपविजेता ** उद्योगों में ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना ही मुख्य ध्येय :-फगेडिया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट बीकानेर। बीकानेर प्रेस क्लब के तत्वाधान में चल रहे खेलकूद प्रतियोगिता के बैडमिन्टन मुकाबले मेें लक्ष्मण राघव विजेता रहे। उन्होंने सीधे सैटों में सुमित व्यास को 15-5,15-6 से मात दी। इससे पहले खेले गये मुकाबलों के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में लक्ष्मण राघव ने नितिन खत्री को 15-9,15-5 तथा सेमीफाइनल में अजीज भुट्टा को 15-7,15-3 से पराजित किया। प्रेस क्लब अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा ने बताया कि उपविजेता सुमित व्यास ने क्वार्टर फाइनल मुकाबलें में गिरीश श्रीमाली को 15-3,15-4 तथा सेमीफाइनल में अनिल रावत को 15-5,15-9 से हराया। वहीं क्वार्टर फाइनल के अन्य मुकाबलों में अनिल रावत ने शिव भादाणी को 15-6,15-7,अजीज ने अनुराग हर्ष को को15-13,15-11 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। बिस्सा ने बताया कि गुरूवार को टीटी के मैच खेले जाएंगे। साथ ही सौ मीटर दौड़ का आयोजन भी होगा। सभी मैच में रैफरी की भूमिका राजेश ओझा,बलदेव रंगा व हर्षित ने निभाई। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र व्यास, रमजान मुगल, रवि पुगलिया,गुलाम रसूल,अजीम भुट्टो,कुशाल सिंह मेडतिया,अश्वनी श्रीमाली आदि भी मौजूद रहे।

उद्योगों में ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना ही मुख्य ध्येय :-फगेडिया
Thar पोस्ट , बीकानेर । ऊर्जा संरक्षण क्षेत्र में किये गये प्रशसनीय कार्य हेतु सेवानिवृत मुख्य अभियंता जोधपुर डिस्कोम मोहन सिंह फगेडिया का राजस्थान सरकार के उपक्रम राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड जयपुर द्वारा व्यक्तिगत पुरस्कार प्राप्त करने पर जिला उद्योग केंद्र उपनिदेशक एवं महाप्रबंधक मंजू नैन गोदारा एवं बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने सम्मान किया। मोहन सिंह फगेडिया ने बताया कि ऊर्जा की मांग लगातार बढ़ रही है और भविष्य में ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने में हमें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और इसके लिए सभी वर्ग के ऊर्जा उपयोग लेने वाले नागरिकों को जागरूक होकर वैकल्पिक ऊर्जा स्त्रोतों पर हमें ध्यान देना होगा। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि मोहन सिंह फगेडिया बीकानेर जिला उद्योग संघ के विद्युतीय सलाहकार भी है और उनका राज्य स्तर पर सम्मान औद्योगिक क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है | मोहन सिंह फगेडिया के प्रयासों से ही मोहता आयुर्वेदिक रसायनशाला को भारत सरकार विद्युत मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में वर्ष 2021 के लिए प्रथम पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है | इनके द्वारा देश भर के उद्योगों को ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में अपने ज्ञान का लाभ दे रहे हैं और निरंतर रिकोर्ड बनाते हुए लगातार 5 वर्षों से ऊर्जा संरक्षण के लिए सम्मानित भी हो चुके हैं | जिला उद्योग केंद्र उपनिदेशक एवं महाप्रबंधक मंजू नैन गोदारा ने बताया कि भविष्य में ऊर्जा की आवश्यकता को देखते हुए सभी उद्योगों को ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में जागरूकता लानी आवश्यक है इससे उद्योग अपनी इकाइयों की ऊर्जा बचत के साथ साथ अपनी उत्पादन क्षमता को भी बढा सकेगा।

img 20211229 wa01616057093973921569183 पत्रकार खेलकूद: बैडमिंटन में राघव विजेता, सुमित उपविजेता ** उद्योगों में ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना ही मुख्य ध्येय :-फगेडिया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News