IMG 20211106 100016 63 बीकानेर में कोरोना विस्फ़ोट, इन इलाकों में रहा कहर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में कोरोना अपनी गिरफ्त मजबूत कर रहा है। जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। आज सुबह की पहली लिस्ट में 10 पॉजिटिव सामने आए हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल मीणा ने इसकी पुष्टि की है। शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में भी संक्रमित बढ़ रहे है। आज की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना पाॅजिटिव मिलें परिवार से अधिकांश पाॅजिटिव मिलें हैं। आचार्यों की घाटी से 2 बच्चे कोरोना पाॅजिटिव मिलें हैं वहीं 3 नोखा, और खतुरिया काॅलोनी, पवनपुरी सहित आर्मी केंट से कोरोना पाॅजिटिव रिपोर्ट हुए हैं। केवल राजस्थान की बात करें तो देर रात तक एक साथ 97 कोरोना पाॅजिटिव मिलें हैं। अब सावधानी की जरूरत है।

.


Share This News