ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20200914 WA0075 सेठ रामगोपाल मोहता सर्किल का हुआ जीर्णोद्धार  Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। बीकानेर के रतन बिहारी पार्क के पास तथा मोहता भवन के सामने स्थित सेठ रामगोपाल मोहता सर्किल का जीर्णोद्धार व नवीनीकरण किया गया है। सेठ रामगोपाल गोवर्धन दास मोहता चैरिटेबल ट्रस्ट के एम.डी. आर के मोहता ने बताया कि सेठ रामगोपाल मोहता के सामाजिक सेवाओं के फलीभूत तत्कालीन सांसद पन्नालाल बारुपाल के प्रयासों से इस सर्किल का निर्माण 1973 में करवाया गया था। इस सर्किल की पूरी देखरेख का जिम्मा सेठ रामगोपाल गोवर्धन दास मोहता चैरिटेबल ट्रस्ट ने ले रखा है। ट्रस्ट के प्रबंधक योगेश कुमार पुरोहित के अनुसार इस सर्किल का जीर्णोद्धार व नवीनीकरण नगर विकास न्यास तथा सेठ रामगोपाल गोवर्धन दास मोहता चैरिटेबल ट्रस्ट ने संयुक्त रूप से करवाया है। उन्होंने बताया कि सर्किल को छोटा करते हुए गोलाकार रूप दिया गया है तथा स्टील की रैलिंग, लाल पत्थर, ब्लाक व रंगबिरंगी रोशनी इत्यादि से सर्किल का यथासंभव सौंदर्य करण किया जा रहा है।एमडी आर के मोहता ने बताया कि कोरोना संक्रमण से मुक्ति के बाद भव्य समारोह के साथ इस जीर्णोद्धारित सर्किल का गरिमामयी उद्घाटन किया जाएगा।


Share This News