IMG 20211103 181707 1 बीकानेर में क्राइम चरम पर, केवल 10 दिन में तीसरी बार हुई फायरिंग, बदमाश बेख़ौफ़ Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। बीकानेर को लेकर कही जाने बातें पुरानी हो चली है। अब इसे धर्मनगरी या शांति प्रिय शहर नही कहा जा सकता। बीकानेर में केवल 10 रोज में तीसरी फायरिंग घटना हुई है। इससे लोग दहशत में है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात होटल से खाना खाकर लौट रहे युवक अरुण मोदी पर दो अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी जिससे अरुण मोदी घायल हो गया। घायल युवक को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया वही फायरिंग करने वाले आरोपी फायर करने के बाद फरार हो गए जिनका देर रात तक पुलिस की छापेमारी के बाद भी सुराग नही मिला। इससे पहले एक महीने में ही अनेक वारदातें हुई है।


Share This News