


Thar पोस्ट। बीकानेर अपराधी बेख़ौफ़ है। अनेक वारदातों को अंजाम देने में कोई गुरेज नही कर रहे। अब पुलिस महकमा भी हाई अलर्ट होकर कार्रवाई कर रहा है। घर में अकेली रहने वाली महिला से योजनाबद्ध तरीके से गैंग रेप करने के मामले में बीछवाल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्त में लिया है। एक अन्य से पूछताछ जारी है। सीओ सदर पवन भदौरिया ने बताया कि घटना बीछवाल थाना क्षेत्र की है। जहां 9 अक्टूबर की रात एक बजे चार अज्ञात युवक घर में घुस गए। चाकू दिखाकर मुंहबोले भाई व बच्ची को कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद चारों युवकों ने महिला से बलात्कार किया।थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। महिला ने बताया था कि आरोपियों ने नकाब पहन रखे थे। वह युवकों जानती तक नहीं थी। एसपी प्रफुल्ल कुमार व एसपी योगेश यादव के निर्देशन एएसपी शैलेन्द्र सिंह इंदोलिया के डायरेक्ट सुपरविजन व सीओ पवन भदौरिया तथा थानाधिकारी मनोज शर्मा के नेतृत्व में टीमें गठित की गई। पीड़िता आरोपियों को पहचानती नहीं थी। सुनसान इलाके में घर होने की वजह से आस पास कहीं सीसीटीवी भी नहीं थे। इस पर पुलिस ने एफ एस एल टीम व डॉग स्क्वायड को घटनास्थल पर बुलाया। इसके सैंपल्स लिए गए। आस पास के इलाके में पूछताछ कर ऐसी वारदात कर सकने वाले संभावितों की सूची बनाई गई। डेढ़ माह तक टीम ने पूरे इलाके पर नजर रखी। शर्मा ने बताया कि आरोपियों ने सोचा महिला सीधी है, वह पुलिस के पास नहीं जाएगी। इस बात को लेकर वे सभी निश्चिंत होकर बैठे थे। भदौरिया व शर्मा के नेतृत्व में टीम ने कड़ी मेहनत करते हुए आखिर आरोपियों को दबोच ही लिया। आरोपियों की पहचान सुंदर विहार कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय श्रीराम पुत्र बगताराम कुम्हार, कच्ची बस्ती बजरंग धोरा निवासी 20 वर्षीय आसिक मोहम्मद पुत्र मोइनुद्दीन कुरैशी व महेशनगर निवासी 19 वर्षीय पूनम विश्नोई पुत्र बृजलाल विश्नोई के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में इस बात की पुष्टि हुई है कि पीड़िता से आरोपियों के पूर्व में किसी प्रकार से संपर्क नहीं थे। पीड़िता उन्हें जानती तक नहीं थी। चारों आरोपियों ने उसे देखा तो उसका पीछा कर घर पता लगाया। आरोपी जान गए थे कि वह घर में अकेली ही रहती है। इस पर आरोपियों ने सुबह बलात्कार की योजना बनाई व रात एक बजे घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस चौथे आरोपी से पूछताछ कर रही है, उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।पुलिस के अनुसार यह एक ब्लाइंड रेप केस था। अनजान महिला के घर में घुसकर हथियार के बल पर सामूहिक बलात्कार की घटना झकझोरने वाली है। गैंग रेप के दरिंदों को दबोचने वाली टीम सीओ पवन भदौरिया व थानाधिकारी मनोज शर्मा मय टीम में हैड कांस्टेबल रामनिवास, कांस्टेबल अमृतलाल, कांस्टेबल लाखाराम, कांस्टेबल रविन्द्र सिंह, कांस्टेबल नितेंद्र, कांस्टेबल दामोदर, हैड कांस्टेबल साईबर सैल दीपक यादव व कांस्टेबल डीएसटी वासुदेव शामिल थे। साभार।



