Thar post Bikaner शुक्रवार अचानक नगर विकास न्यास पहुंचे और एक ठेकेदार ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और न्यास के अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर भुगतान नहीं दिया तो आत्महत्या कर लूंगा, नगर विकास न्यास के द्वारा ठेकेदारा होने वाले काम के बाद रुपये लेने में ठेकेदारों के पसीने आ जाते है क्योकि यूआईटी काम करवा लेती है लेकिन ठेकेदारो को रुपये देने के समय साला लगा देती है। इससे परेशान शहर के ठेकेदारों ने न्यास के अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर भुगतान नहीं दिया तो आत्महत्या कर लूंगा इतना सुनते ही पूरी यूआईटी हड़कंप मच गया। काफी देर तक समझाया बाद में वह बाहर आया तब उसको सदर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। नगर विकास न्यास में राजेंद्र कुमार हटीला का अर्से से भुगतान अटका हुआ है। लाखों रुपए के बिल का भुगतान लेने के लिए राजेंद्र पिछले कई महीनों से कार्यालय के चक्कर काट रहा है लेकिन भुगतान नहीं हो रहा। नाराज होकर उसने शुक्रवार सुबह पहले तो कार्यालय में नाराजगी जताई और बाद में एक कमरे खुद को बंद कर लिया। उसने कर्मचारियों से कहा कि वो कमरे में सुसाइड कर लेगा, जिसकी जिम्मेदारी न्यास की होगी। इसके बाद ऑफिस में हंगामा हो गया। काफी देर तक समझाइश करने पर उसने खुद को बाहर निकाला। तब तक सदर पुलिस को सूचना कर दी गई थी। सदर पुलिस ने कमरे से बाहर निकलते ही राजेंद्र को हिरासत में ले लिया। उससे सदर पुलिस में पूछताछ की गई।
अधिकांश ठेकेदारों का भुगतान बकाया
नगर विकास न्यास में काम करने वाले अधिकांश ठेकेदारों का भुगतान बकाया है। न्यास काम स्वीकृत करने से पहले बजट स्वीकृत करता है, इसके बाद भी ठेकेदारों को समय पर भुगतान नहीं दिया जाता। कमीशन खोरी के जंजाल में फंसी ढ्ढञ्ज के कुछ कर्मचारी जानबूझकर भुगतान नहीं होने देते।
Thar post Bikaner प्राईवेट कंपनी के प्रतिनिधियों ने निवेश की रुकम को डबल करने का लालच देकर दस लाख रुपए ठगने के आरोप में जेएनवीसी पुलिस ने एक महिला समेत चार व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। व्यास क ॉलोनी के अधिवक्ता हनुमानसिंह ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2019 आरोपी विनोद रावत के माध्यम से हनुमानगढ़ जंक्शन के राजकुमार गढ़वाल, पत्नी सुलोचना व महेश कुमार से उनकी मुलाकात बीकानेर कोर्ट परिसर में हुई। आरोपियों ने उन्हें ऑनलाइन कंपनी बताकर सेलिंग व प्रोडक्ट बनाने का काम शुरू करने का लालच दिया। साथ ही बोला कि इस व्यापार में 19 महीने में उनकी लगाई गई रकम डबल हो जाएगी। बाद में लंबे समय तक काम करने को लेकर गोलमाल जवाब देता रहा। रु पए भी देने से इनकार कर दिया।आरोपी तय हुई बातचीत से भी मुकर गए। उन्होंने रुपए लौटने से इनकार कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Thar post Bikaner हत्या के आरोप में कोटगेट पुलिस ने महिला समेत चार जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। भगवानपुरा बस्ती रानी बाजार के मुश्ताकअली ने पुलिस को बताया कि उसके पुत्र शहबाज खां का पत्नी मदीना से विवाद चल रहा था। मदीना छह महीने से अलग रह रही थी। उसने ऑडियो रिकार्डिंग में तलाक देने की धमकी दी थी। जिसके बाद मदीना के भाई फैज मोहम्मद उर्फ फोबिया, राजू खां, मोडिया ने छह जनवरी २०२१ को आकर उसके बेटे को धमकाया। इसके उसे बेटे शहबाज खां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता का आरोप है कि आरोपियों ने मिलकर उसके लड़के की हत्या की है। शव को पंखे के हुंक से लटकाकर आत्महत्या दर्शाया गया है। जिस जगह फांसी लगाई गई है उस कमरे की छत की ऊंचाई इतनी नहीं है कि फांसी लगाकर कोई आत्महत्या कर सके। पीडि़त की रिपोर्ट पर पुलिस ने मृतक की पत्नी, भाई व दो अन्य के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Thar post Bikaner जिले के श्रीडूंगरगढ़ तहसील में देर रात को एक ज्वैलरी की दुकान में आग लग गई। जिससे काफी सामान जलक र नष्ट हो गया है। देर रात करीब ढाई बजे श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार में स्थित इस दुकान से आग की लपटें वहीं पर काम कर रहे चौकीदार ने देखी। उसने सबसे पहले दुकान मालिक को फोन करके जानकारी दी, इसके बाद पुलिस और दमकल क ो सूचना दी गई। थानाधिकारी वेदप्रकाश श्योराण स्वयं रात को मौके पर पहुंचे और दमकल को भी बुलाया। दमकल ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।
ये दुकान भादाणी कटले में सिकंदर कारीगर की है। जो कल रात अपनी दुकान बंद करके घर गया था। तब तक कोई घटना नहीं हुई। ऐसा माना जा रहा है कि रात करीब दो बजे शॉर्ट सर्किट हुआ है, जिससे आग लगी और ढाई बजे आग तेज हो गई। समय पर आग पर काबू नहीं पाया तो आसपास की दुकानों तक फैल सकती थी। चौकीदार की तत्परता के चलते अन्य दुक ानों में आग लगने से बच गई। कारीगर ने अभी ये नहीं बताया कि वहां सोने चांदी का कोई आभूषण भी खराब हुआ है या नहीं। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू की है।
Thar post Bikaner राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोलायत की प्राचार्य डॉ शालिनी मूलचंदानी ने बताया कि श्रेणीवार रिक्त पदो के अंतर्गत बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष के प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत मूल दस्तावेजों के सत्यापन की अंतिम तिथि 25-10-2021 है वरीयता सूची व प्रतीक्षा सूची में शामिल विद्यार्थी अंतिम दिनांक से पहले अपने दस्तावेज सत्यापन महाविद्यालय में आकर कराना सुनिश्चित करें साथ ही ईमित्र पर फीस जमा कराने की अंतिम तिथि दिनांक 26अक्टुबर 2021 है सूची में शामिल विद्यार्थी अंतिम दिनांक से पूर्व दस्तावेज सत्यापन करवाकर e-mitra पर जाकर फीस जमा करा सकते हैं।