majdoor राज्य कार्मिकों को तदर्थ बोनस के रूप में दोहरी सौगात **मजदूर यूनियन पंचम वार्षिक अधिवेशन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post , Rajasthan. राज्य कार्मिकों को दिवाली के अवसर पर महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी और तदर्थ बोनस के रूप में दोहरी सौगात दी है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के अनुरूप ही राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते तथा पेंशनर्स को देय महंगाई राहत की दर में तीन प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दी है।अब राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को 1 जुलाई 2021 से 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत दर देय होगी। पूर्व में राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा था।इस निर्णय का लाभ राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम-2017 के आधार पर वेतन प्राप्त कर रहे करीब 8 लाख अधिकारियों -कर्मचारियों के साथ ही 4 लाख 40 हजार पेंशनर्स को भी मिलेगा। यह लाभ राज्य कर्मचारियों के अतिरिक्त कार्य प्रभारित, पंचायत समिति तथा जिला परिषद के कर्मचारियों को भी देय होगा। कर्मचारियों की 1 जुलाई, 2021 से 30 सितंबर, 2021 तक बढ़े हुए महंगाई भत्ते की राशि उनके सामान्य प्रावधायी निधि, सामान्य प्रावधायी निधि-2004 या सामान्य प्रावधायी निधि-एसएबी खाते में जमा की जाएगी। माह अक्टूबर, 2021 के वेतन से इसका नकद भुगतान किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा किए जाने के साथ ही राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की दर में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का निर्णय किया है। राज्य सरकार इस बढ़ोतरी पर सालाना करीब 1230 करोड़ रूपए का वित्तीय भार वहन करेगी।
इसी प्रकार प्रदेश के करीब 6 लाख कर्मचारियों को दिवाली पर तदर्थ बोनस देने की भी मंजूरी दी है। यह लाभ राज्य सेवा के अधिकारियों (राजपत्रित) को छोड़कर पे-मैट्रिक्स लेवल-12 अथवा ग्रेड पे-4800 और इससे नीचे के लेवल का वेतन ले रहे राज्य कर्मचारियों को मिलेगा। यह बोनस पंचायत समिति, जिला परिषद के कर्मचारियों तथा कार्य प्रभारित कर्मचारियों को भी देय होगा। तदर्थ बोनस की गणना वर्ष 2020-21 के लिए अधिकतम परिलब्धियों 7 हजार रूपए तथा 31 दिन के माह के आधार पर की जाएगी। यह बोनस 30 दिन की अवधि के लिए देय होगा। इस प्रकार प्रत्येक कार्मिक को अधिकतम 6 हजार 774 रूपए तदर्थ बोनस मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष तदर्थ बोनस की 25 प्रतिशत राशि नकद तथा 75 प्रतिशत राशि सामान्य प्रावधायी निधि खाते में जमा की गई थी, जबकि इस बार बोनस की 50 प्रतिशत राशि नकद एवं शेष 50 प्रतिशत सामान्य प्रावधायी निधि खाते में जमा की जाएगी। राज्य सरकार इस पर 500 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार वहन करेगी।

Thar post राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण असंगठित मजदूर यूनियन के द्वारा 20 अक्टूबर 2021 पंचम वार्षिक अधिवेशन रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि श्री जय किशन भारी वह नरेश गोयल जी ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया( उद्घाटन भाषण में श्री जयकिशन भारी ने श्रम विभाग की सरकारी योजनाओं को बता कर मजदूरों से आह्वान किया कि सरकार की बहुत सी योजनाएं मजदूरों के लिए चल रही है जो गरीबों के हितों के लिए है लेकिन मजदूर इन से वंचित है मजदूरों को यूनियन के प्रति एकता बनाए रखने का आह्वान किया गया अधिवेशन के वशिष्ठ अतिथि श्री कन्हैया लाल भाटी तथा महेश व्यासजी ने कहा कि मजदूर अपना खून पसीना बहाता है तब उसे अपना लाभ मिल पाता है हमें सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी यूनियन के कार्यालय से मिल सकती है जिसका हमें लाभ लेना चाहिए सम्मेलन को संबोधित करते हुए हमारे बीच उपस्थित सेवानिवृत्त संयुक्त श्रम आयुक्त श्रम विभाग से श्री आर पी पूनिया साहब ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि मजदूरों की एकता राजस्थान की संस्कृति और उनका संगम सभी यूनियन से मिलजुल कर लाभ प्राप्त करने से मिलती है संगठन में शक्ति होती है तभी तो मजदूरों को उनके लाभ मिल पाते हैं संगठन में संबोधित करते हुए असंगठित मजदूर यूनियन के प्रदेश महामंत्री श्री नवीन आचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट पेश करते हुए उसका लेखा-जोखा प्रस्तुत किया तथा मजदूर अपने संगठन के प्रति वफादार बने संगठन को मजबूत बनाए रखें तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का संगठन से मिलकर लाभ प्राप्त करते रहें इसके बारे में जानकारी दी आज के इस यूनियन के पंचम वार्षिक अधिवेशन में संचालन मुख्य अतिथि श्री नरेश गोयल जय किशन जी भारी श्री कन्हैया लाल भाटी श्री आर पी पूनिया साहब श्री सत्य प्रकाश जी आचार्य श्री महेश कुमार व्यास श्री एजाज मोहम्मद जी असलम जी सिद्दीकी साहब संगठन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शबनम बानो ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया ,बानो ने असंगठित मजदूर यूनियन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने संगठन में बहुत समय दिया है   रेवंत राम मेघवाल गणपत राम मेघवाल शबनम कादरी मुमताज शेख श्री अशोक जी कच्छावा लूणाराम मेघवाल दाऊ लाल जी हर्ष श्री विष्णु भदानी शाहरुख खान रवि आचार्य वे यूनियन के समस्त पदाधिकारी ने पिछले वर्ष कोरोना कॉल में अच्छे मार्क्स लाकर अपने परिवार को गौरवान्वित किया उन विद्यार्थियों को बैग मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया सभा में उपस्थित सभी अतिथि गणों का साफा व शॉल पहनाकर तथा मोमेंटो देकर स्वागत किया गया पिछले साल जिन मजदूर घरों से उनके पिता का साया उनके सर पर से उठ गया था तथा जिनकी पत्नियों को विधवा का रूप धारण करना पड़ा उन महिलाओं को सिलाई मशीन देकर उनके बच्चों का भरण पोषण करने के लिए संगठन की तरफ से एक छोटा सा प्रयास किया गया . पीबीएम में संचालित असहाय सेवा संस्था के श्री राजकुमार जी खडगावत वह उनकी पूरी टीम कसोल साफा वह मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया तथा कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष ब्रजराज आचार्य का स म्मान किया गया


Share This News