ranka 100 karor 4 बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने किया नए एसपी योगेश यादव का सम्मान * बीकानेर में रांका ने मनाया जश्न, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद ** 100 करोड़ वैक्सीन डोज में साढ़े 21 लाख हमारे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

व्यापारियों व पुलिस में बना रहे संवाद : एसपी यादव

Thar post बीकानेर। जिले में आए नए एसपी योगेश यादव ने कहा कि पुलिस-जनता संवाद की तरह शहर में पुलिस-व्यापारी संवाद स्थापित करेंगे और इसकी बैठकें भी हों इसके प्रयास किए जाकर व्यापारियों की पुलिस संबंधी समस्याओं का शीघ्रता से निवारण हो सके। यादव ने यह बात बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़ के नेतृत्व में व्यापार मंडल के एक शिष्ट मंडल द्वारा किए गए स्वागत सम्मान में कही। इस अवसर पर सरंक्षक कन्हैयालाल बोथरा, सचिव दीपक पारीक, उपाध्यक्ष महावीर सिंह चारण ने एसपी को शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। साथ ही मंडल की तरफ से बुके देकर भी उनका हार्दिक अभिनंदन किया गया।कन्हैयालाल बोथरा ने ट्रेफिक की समस्याओंपर बात की साथ में कहा कि बीकानेर में आये दिन चोरी, लूटपाट की वारदातें बढ़ती जा रही है। तब एसपी ने पदाधिकारियों से कहा कि दीपावली के तीन दिन ट्रेफिक सुचारू रहे, जनता को कोई असुविधा ना हो इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाकर व्यवस्था की जाएगी। चोरी लूट पाट की घटनाओं पर कहा बॉर्डर एरिया की गंभीरता से वे वाकिफ हैं, बाहर से आने वाले अपराधियों के बारे में एसपी यादव बोले कि किसी को नहीं बख्शा जायेगा। अपराधी की धरपकड़ में बढ़ोतरी होगी, चोरी लूट की वारदातों को रोकने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास करेगी। जिम्मेदार अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेंगे।

बीकानेर में रांका ने मनाया जश्न, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
Thar post बीकानेर। बीकानेर। कोरोना महामारी के खिलाफ जारी जंग में भारत ने गुरुवार को एक बड़ा इतिहास रच दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत में टीकाकरण का आंकड़ा गुरुवार को 100 करोड़ को पार कर गया। भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका ने कहा कि सबको वैक्सीन, मुफ्त वैक्सीन प्रदान कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। प्रदेश सहसंयोजक रांका ने इस उपलब्धि के लिए देशवासियों को बधाई दी तथा प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद दिया है। भाजपा के पवन महनोत ने बताया कि प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका के नेतृत्व में पब्लिक पार्क, म्यूजियम रोड पर राहगीरों को मिठाई खिला कर व देशभक्ति गीतों के साथ वैक्सीनेशन के 100 करोड़ पार जाने पर जश्न मनाया गया। महनोत ने बताया कि इस दौरान सुषमा बिस्सा, आशा पारीक, राजेन्द्र व्यास, रमेश शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, कुलदीप यादव, मनोज पडि़हार, गौरीशंकर देवड़ा, महेश कल्ला, घनश्याम रामावत, टेकचन्द यादव, लोकेश छाबड़ा, मोहम्मद ताहिर, भगवतीप्रसाद गौड़, आनन्द सोनी, शंभु गहलोत एवं प्रणव भोजक आदि जश्न में शामिल रहे।

100 करोड़ वैक्सीन डोज में साढ़े 21 लाख हमारे ]ब्लॉक सीएमओ ने स्वीकारी चुनौतियां तो टीककर्मियों ने लक्ष्यों को सिरे चढ़ाया

Thar post बीकानेर। देश ने गुरुवार को कोरोना के विरुद्ध 100 करोड़ वैक्सीन डोज का बड़ा पड़ाव पार कर लिया। इसमें लगभग साढ़े 21 लाख डोज बीकानेर की शामिल रही। 9 माह की कड़ी मेहनत और बेहतरीन प्रबंधन से यह मुकाम हासिल हो पाया है। जिला प्रशासन के नेतृत्व में चलाए गए मंगल टीका जागरूकता अभियान ने आमजन में टीके के प्रति भ्रांतियों को दूर किया और इसे जन आंदोलन का स्वरूप दिया। जिले भर में टीकाकरण केंद्रों पर राष्ट्रीय उपलब्धि पर बधाइयों व जश्न का माहौल रहा।

जिला कलेक्टर नमित मेहता ने स्वास्थ्य विभाग व सभी सहयोगी विभागों-संस्थाओं को बधाई प्रेषित की है जिनके दम पर यह मुकाम हासिल हुआ है। उन्होंने इस जोश और जज्बे को आखरी डोज तक बनाए रखने का आह्वान किया है। जिले में गुरुवार तक कुल 21 लाख 46 हजार से अधिक डोज लगाई जा चुकी है। इनमें लगभग 14 लाख 53 हजार को पहली व 6 लाख 93 हजार को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।
कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ओम प्रकाश चाहर ने इस उपलब्धि का श्रेय बड़ी टीकाकरण चुनौतियों को स्वीकारने वाले ब्लॉक सीएमओ, बीपीएम, सीएचसी-पीएचसी प्रभारियों, तथा जमीनी स्तर पर काम को अंजाम देने वाले टीका कर्मियों व प्रबंधकीय स्टाफ को दिया है। वहीं शहरी क्षेत्र के लिए डॉ नवल गुप्ता सहित सभी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सकों व स्टाफ के योगदान को सराहा। को-विन जैसे प्लेटफॉर्म के सफल संचालन में यूएनडीपी जैसी सहयोगी संस्था योगदान उल्लेखनीय रहा।

आरसीएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला कलेक्टर नमित मेहता के नेतृत्व में वैक्सीनेशन ऑन व्हील्स व टीकाकरण आपके द्वार जैसे सफल नवाचार हुए जिनसे बीकानेर को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिली। उन्होंने इस उपलब्धि को देश के वैज्ञानिकों की मेहनत के प्रति स्वास्थ्य कर्मियों का रिटर्न गिफ्ट बताया।आंकड़ों की नज़र से टीकाकरण
डॉ गुप्ता ने जानकारी दी कि जिले में अब तक लगभग साढ़े 11 लाख पुरुषों जबकि 10 लाख मातृशक्ति को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 18 लाख 9 हजार को कोवीशील्ड व 3 लाख 37 हजार लाभार्थियों को को-वैक्सीन का शॉट दिया गया है। बात करें आयु वर्ग की तो 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 12 लाख 35 हजार, 45 से 60 आयु वर्ग के साढ़े 5 लाख व 60 वर्ष या अधिक आयु वर्ग के 3 लाख 61 हजार लाभार्थियों को जिले में वैक्सीन दी जा चुकी है।चरणबद्ध चला कोरोना टीकाकरण अभियान
देशभर के साथ बीकानेर में 16 जनवरी को कोविड वैक्सीनेशन कोविशील्ड के साथ शुरू हुआ था। पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वॉरियर्स को वैक्सीन दी गई।
-1 मार्च से वैक्सीन का दूसरा चरण शुरू हुआ। इसमें 60 साल से ज्यादा उम्र वाले और किसी न किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन दी गई।
– 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन दी जाने लगी।
– 1 मई को 18 साल से ऊपर के सभी लोगों का वैक्सीनेशन शुरू हो गया। शुरुआत में ये जिम्मेदारी राज्य सरकारों पर रही। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने युवाओं को भी निःशुल्क वैक्सीन देने की घोषणा की तो राज्य सरकार द्वारा वैक्सीन अपने स्तर पर सीधे निर्माता से खरीद कर उपलब्ध करवाई गई।


Share This News