IMG 20210920 005122 22 सौतेली माँ की पुत्र ने की हत्या Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। नागौर जिले के कुचामन सिटी में मंगलवार रात आपसी कहासुनी और पारिवारिक विवाद के चलते एक नाबालिग बेटे ने अपनी सौतेली मां की हत्या कर दी। वारदात का पता सुबह चला और क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग को पकड़ लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कुचामन हॉस्पिटल की मोर्चरी में भिजवाया। जहां परिजनों की सहमति पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। फिलहाल मृतका के पति ताराचंद कुमावत ने अज्ञात शख्स के खिलाफ अपनी पत्नी का गला काटकर हत्या का मामला दर्ज कराया है।।

सरोज पत्नी ताराचंद कुमावत (38) निवासी कुचामन सोमवार रात घर में अपने दो बच्चों के साथ थी। उसका पति परचूनी की दूकान से जुड़े सामान की खरीदारी एक लिए दिल्ली गया हुआ था। बड़ा बेटा करीब 17 वर्ष और बेटी करीब 13 वर्ष उसके साथ थी। सुबह ताराचंद दिल्ली से घर पहुंचा तो सरोज की लाश पड़ी थी और दोनों बच्चे भी घर में ही थे। सरोज के गले पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या की गई थी। सूचना मिलते ही कुचामन पुलिस मौके पर पहुंची। थोड़ी देर बाद DSP धर्मवीर जानू और ASP गणेशाराम भी मौके पर पहुंच गए।


Share This News