Thar post बीकानेर। आरजीएचएस योजना में पंजीकरण के अभाव में राज्य कार्मिकों का अक्टूबर माह का वेतन नहीं रोका जाएगा।
कोषाधिकारी गौरीशंकर रांकावत ने बताया कि राज्य सरकार अथवा जिला कोष कार्यालय द्वारा आरजीएचएस पंजीकरण अभाव में वेतन बिल रोकने के संबंध में कोई भी आदेश जारी नहीं किए गए हैं। इसके मद्देनजर सभी आहरण वितरण अधिकारियों को अपने कार्यालयों में कार्यरत कार्मिकों के वेतन बिल नियमित प्रोसेस द्वारा ही भिजवाने होंगे। रजिस्ट्रेशन कार्ड के अभाव में किसी भी कार्मिक का वेतन रोकने संबंधी आदेश जारी नहीं किए गए हैं तथा कोषालय द्वारा अक्टूबर के बिल पारित किए जा रहे हैं।

जलदाय मंत्री ने मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए घर-घर सर्वे और फोगिंग के दिए निर्देश
बीकानेर। जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने बीकानेर जिले में मौसमी बीमारियों विशेषकर डेंगू की रोकथाम के लिए चिकित्सा अधिकारियों को घर-घर सर्वे और वार्डों में फोगिंग कराने के निर्देश दिए हैं।
डॉ. कल्ला ने सोमवार को एस. पी. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश आर्य तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ. पी. चाहर .से दूरभाष पर बात कर बीकानेर शहर एवं जिले के समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों और चिकित्सालयों में आने वाले मरीजों की जांच एवं उपचार की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डॉ. कल्ला ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर्य से पीबीएम चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के उपचार के बारे में फीडबैक लेते हुए आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता और प्लेटलेट्स की जरूरत के बारे में जरूरी कदम उठाने को कहा। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चाहर को निर्देश दिए कि बीकानेर शहर सहित जिले में जहां से भी डेंगू और मौसमी बीमारियों के मरीज आ रहे है, वहां लोगों में जागरूकता एवं आवश्यक सावधानियों के बारे में विशेष अभियान चलाए।
उन्होंने सीएमएचओ को नगर निगम के साथ समन्वय करते हुए ऐसी बस्तियां जहां पानी इकट्ठा होता है, वहां पर साफ-सफाई और फोगिंग सहित अन्य कदम उठाने के निर्देश दिए।जलदाय मंत्री ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने घरों एवं आसपास पानी को इकट्ठा नहीं होने दें, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें तथा जमा पानी पर जला हुआ तेल डालने जैसे उपाय करे जिससे मच्छरों के प्रसार तथा मौसमी बीमारियों को रोका जा सके।

जिला कलक्टर ने डेंगू के विरुद्ध जागरूकता पोस्टर का किया विमोचन
Tp news बीकानेर। जिला कलक्टर नमित मेहता ने सोमवार को अखिल भारतीय पीपा क्षत्रिय महासभा द्वारा प्रकाशित डेंगू के विरुद्ध जागरूकता अभियान के पोस्टर का विमोचन किया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि डेंगू के विरुद्ध जागरूकता अभियान में स्वयंसेवी संगठनों की पहल कारगर साबित होगी। जिला प्रशासन के साथ स्वयंसेवी संगठन, औद्योगिक इकाइयां एवं आमजन मिलकर डेंगू के खिलाफ जागरूकता के प्रयास करेंगे, तो डेंगू मुक्त बीकाणा की परिकल्पना को साकार किया जा सकेगा। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि डेंगू रोग से बचाव के लिए घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में एंटी लार्वा गतिविधियां सतत रूप से करें, जिससे मच्छर जनित रोगों पर नियंत्रण किया जा सके।
अखिल भारतीय क्षत्रिय पीपा महासभा के अध्यक्ष रामचंद्र टाक ने कहा कि डेंगू मुक्त बीकानेर अभियान के अंतर्गत डेंगू के लक्षण, उपचार, बचाव संबंधी गतिविधियों के बारे में आमजन को जागरूक किया जाएगा। यह पोस्टर विभिन्न क्षेत्रों में चस्पा किए जाएंगे। साथ ही संस्था के पदाधिकारी घर-घर सम्पर्क करते हुए आमजन को जागरूक करेंगे। इस दौरान किशनलाल सोलंकी, राजकुमार कच्छावा,दीपक सिंह दहिया मौजूद रहे।

कोरोना की रिपोर्ट

कुल सेम्पल- 281
पॉजिटिव- 00
रीकवर-. 00
कुल एक्टिव केस- 7
कोविड-केयर सेंटर- 00
हॉस्पिटल- 00
होम क्वारेन्टइन- 07
मृत्यु 00
कन्टेन्टमेंट जोन- 00
00 माइक्रो कंटेनमेंट

शॉपिंग मेला आर्चीज़ फिएस्टा का बड़े ही जोश के साथ आगाज़ हुआ

Thar पोस्ट।अर्चना क्रिएशन द्वारा आयोजित दिवाली तीन दिवसीय स्पेशल शॉपिंग मेला आर्चीज़ फिएस्टा का 18 अक्टूबर को माहेश्वरी सदन में बड़े ही जोश के साथ आगाज़ हुआ।एक्सिबिशन मैनेजमेंट टीम ने बताया कि 35 भिन्न भिन्न स्टॉल लगाई जिसमे रोजाना उपयोग के साथ हेल्थ ब्यूटी के भी प्रोडक्ट रखे गए है। महिलाओ में खरीददारी का बेहद जोश दिखाई दे रहा है। मेले मेंअमृतसर पंजाब कुर्ती, पश्मीना स्टॉल, डाई औऱ डिज़ाइन की कुर्ती, बच्चो के कपड़े, मदुरै कॉटन साड़ियां, हैंडीक्राफ्ट आइटम की ढेरों वेरायटी, सिल्वर ज्वैलरी, इमीटेशन ज्वैलरी, रसोई की सम्पूर्ण सामग्री, कुटीर उद्योग शुरू करने की मशीनें, स्वस्थ दृष्टिकोण से संबंधित कोल्ड प्रेस ऑयल की स्टॉल आकर्षण का केंद्र है। डिजिटल वेबडिज़ाइन मार्केटिंग,घर मे बने नमकीन, गुजरात के नमकीन स्कूल बैग, ब्राइडल किट्स,मल्टीपरपज पाउच की ढेरों वैरायटी एक ही छत के नीचे पाकर महिलाओ में काफी जोश है। लायंस क्लब के बैनर में होम साइंस कॉलेज की बाजरे के आइटम की एक विशेष स्टॉल लगाई गई है। एक्सिबिशन में ढेरों ऑफर भी दिये जा रहे है एक बेड शीट के साथ एक बेड शीट फ्री रखी गयी है। अखिल पुरोहित स्पेशल जर्मनी से इस एक्सिबिशन में अपनी स्टॉल लगाने के लिए पधारे है। जो अब तक 37 कंट्री में विजिट कर चुके है। शोपिंग मेले का आयोजन 19 व 20 अक्टूबर को भी रहेगा ।

टीपू सुल्तान सेवा संस्थान सम्मान समारोह व जिला कार्यलय का हुआ उदघाटन
Tp न्यूज़। टीपू सुल्तान सेवा संस्थान राजस्थान के प्रदेश अध्य्क्ष सरफराज खान के अध्य्क्षता में बीकानेर में आयोजित की गई जिसमें अगले महीने 20 नवम्बर को टीपू सुल्तान जयंती एव संस्था के स्थपना दिवस पर अनेक सामाजिक कार्य करने को लेकर चर्चा की गई और सगठन को मजबूत करने के लिए जिला अध्य्क्ष ओर संभाग अध्य्क्ष के साथ चर्चा की गई। मीटिग से बीकानेर जिला कार्यलय का अध्यक्ष सरफराज ओर उनकी टीम ने फीता काटकर कायार्लय का उदघाटन किया उसके बाद राजीव गांधी सामुदायिक भवन सर्वोदय बस्ती में एक सम्मान समारोह आयेजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि चन्द्र जीत सिंह सब इंस्पेक्टर नया शहर थाना मौजूद रहे और कोरोना काल मे अपने वार्ड में सामाजिक काम और गरीब परिवारों को भोजन करवाने पार्षदगणः मुजाहिद हुसैन ओर सब इंस्पेक्टर साहब का ओर बहार से आये सभी मेहमानों का माला ओर शॉल पहनाकर सम्मान किया गया मंच संचालन का संचालन डॉ शाबिर साहब के द्वारा किया गया जिला अध्य्क्ष सदाम हुसेन ने बताया कि शहजाद शेर खान अल्ताफ एजाज मुमताज इकबाल अब्दुल सत्तार मोहम्मद जब्बार साबिर पवार अब्दुल कलाम मनीराम बाबूलाल सिकन्दर भाटी शौकत सलाम सलमान आरिफ हसन कालू नेमीचंद असरफ आदि मौजूद रहे।

शरद पूर्णिमा महोत्सव

Thar पोस्ट। श्री राज रतन बिहारी जी मन्दिर मे 20 अक्टोबर को शरद उत्सव मनाया जायेगा। उत्थापन समय 2बजेसे 2-10तक व 2-30से3 बजे सन्धया आरती व3-30से 4बजे शयन आरती होगी व उसके बाद डान्डीया उत्सव व महाप्रसाद वितरण होगा ।