IMG 20210920 005122 18 बीकानेर : बैंक मैनेजर की सूझबूझ से लाखों की धोखाधड़ी बची, पूर्व प्रतिपक्ष नेता डूडी के नाम किया इस्तेमाल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, जयपुर- बीकानेर। अब शातिर लोग इंटरनेट पर नए तरीके अपना रहे है। शनिवार को एक ऐसे ही कॉल से बड़ी ठगी करने का प्रयास अज्ञात लोगों द्वारा किया गया। गनीमत रही समय रहते और बैंक मैनेजर की सूझबूझ से ठगी करने वालों के मंसूबो पर पानी फिर गया। जस्सूसर गेट की पीएनबी बैंक में कॉल आता है जिसमें सामने वाला अपना नाम अतुल डूडी बताता है और एक खाते में अर्जेंट 24 लाख रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर करने का बोलता है। इस पर बैंक उसे एक ईमेल करने और चेक भेजने के लिए कहता है। कुछ ही देर में ईमेल पर एक लेटर आता है जिसमें पूरी जानकारी दी गई होती है जिसके खाते में यह राशि ट्रांसफर करने की उसकी भी पूरी डिटेल होती है । इसके साथ ही ड्यूनेक ऑटोमोबाइल का एक चेक और सुशीला कंवर के हस्ताक्षर भी उस चैक पर होते हैं। यह सब हो जाने के बाद बैंक के मैनेजर चंद्रकांत व्यास ने कॉल करने वाले से बात की। ठगी करने की फिराक वाला इस जगह आकर चूक कर जाता है। कि उसने मैनेजर से हिंदी में बात की,जिससे बैंक मैनेजर को उस पर शक हो गया ,क्योंकि उन्हें पता था कि डूडी के परिवार के लोग मारवाड़ी में बात करते हैं और ये हिंदी में बात कर रहा है ।इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पूर्व प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी के भतीजे अतुल डूडी से भी संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि उनकी ओर से किसी भी पेमेंट के लिए नहीं कहा गया है। मामला समझते देर नही लगती, जिसके बाद यह ठगी नहीं हो पाई । मैनेजर व्यास और बैंक में मौजूद अन्य स्टाफ की समझदारी के चलते इस पेमेंट को रोक लिया गया जिसके बाद मैनेजर व्यास ने नया शहर पुलिस थाने को एक रिपोर्ट दी जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति के नंबर और उसकी ओर से किए गए मेल और डॉक्यूमेंट भी पुलिस को दिए गए।


Share This News