IMG 20211017 WA0066 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने बीकानेर की टीम बारां रवाना* गंगाशहर हॉस्पिटल में मशीन भेंट ** डेंगू मुक्त बीकाणा ***डॉ कल्ला ने जताया शोक ****देवीकुंड सागर में सती माता मंदिर में अनुश्ठान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट बीकानेर। बारां में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय फुटबाल चैम्पियनशिप के लिये जिला फुटबाल संघ बीकानेर की टीम बारां के लिये रवाना हुई। जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष भरत पुरोहित ने बताया कि कप्तान शोएब खान की अगुवाई में राहुल ओझा,गौतम ओझा,चन्दन बोहरा,देवांश पुरोहित,हिम्मत सिंह,गोविन्द नारायण स्वामी,कार्तिक पालीवाल,गौतम बिस्सा,आयुष सैनी,हर्ष राव,सिद्वार्थ चौधरी,कुणाल गोयल,गणेश रंगा,श्याम सुन्दर हर्ष और दीपेन्द्र सिंह मोहिल टीम ने रवानगी ली। सचिव अर्जुन सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता 17 अक्टुबर से शुरू हुई है,जो 24 अक्टुबर तक चलेगी।

गंगाशाहर सेटेलाइट अस्पताल में सीबीसी मशीन भेंट
Thar पोस्ट। गंगाशहर स्थित सेटेलाइट अस्पताल में गंगाशहर के प्रबुद्ध नागरिकों की मौजूदगी में रविवार को भीखम चन्द कमल चन्द बोथरा परिवार की ओर से उपलब्ध करवाई गई सीबीसी मशीन अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को भेंट की गई।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गिरिराज सेवग ने बताया कि अस्पताल की सीबीसी मशीन कुछ समय पूर्व खराब हो गई थी। अस्पताल के पीएमओ डॉ. मुकेश वाल्मिकी द्वारा उन्हें और जसकरण गोल्छा को इस सम्बंध में बताया गया और डेंगू एवं वायरल बुखार की स्थितियों के मद्देनजर इसकी आवश्यकता जताई गई। इस सम्बंध में भीखम चन्द कमल चन्द बोथरा परिवार को प्रेरित किया गया तथा बोथरा द्वारा इसकी सहमति देते हुए हाथोहाथ यह मशीन अस्पताल प्रबंधन को उपलब्ध करवा दी गई। रविवार को ही इसे मरीजों की जांच के लिए प्रारंभ भी कर दिया गया।
इस अवसर पर मोहन मोदी, सोहन चौधरी, गंगाशहर नागरिक परिषद के मानमल चोपड़ा, डॉ. शुभकरण बोथरा, सम्पत दुग्गड़, जतन दुग्गड़, शिखर चन्द बोथरा, इन्द्र सिंगी, मोहित बोथरा आदि मौजूद रहे। इस दौरान अस्पताल प्रशासन और स्थानीय लोगों द्वारा भामाशाह परिवार का आभार जताया गया। बोथरा परिवार ने भविष्य में भी हरसम्भव मदद का भरोसा दिलाया।

डेंगू मुक्त बीकाणा, एनसीसी के सात राज बटालियन ने निकाला पैदल मार्च
Thar पोस्ट। डेंगू मुक्त बीकाणा जागरूकता अभियान के दूसरे दिन रविवार को एनसीसी की सात राज बटालियन की ओर से पैदल मार्च निकाला गया।अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक ने रविंद्र रंगमंच परिसर से हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। इस अवसर पर धोजक ने कहा कि डेंगू और अन्य मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना होगा तथा यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके घरों और आसपास के क्षेत्र में ठहरा हुआ पानी ना रहे। प्रत्येक सप्ताह 15 मिनट एंटी लारवा गतिविधियां करते हुए इसके खतरे से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि आमजन में जागरूकता के उद्देश्य से जिला कलक्टर नमित मेहता की पहल पर दो दिन का सघन अभियान चलाया गया। आगे भी जागरूकता की सतत गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
जागरूकता अभियान समन्वयक राजेंद्र जोशी ने बताया कि पैदल मार्च रविन्द्र रंगमंच से होकर मेजर पूर्ण सिंह सर्किल, पंचशती सर्किल, रोटरी भवन आगे से मेडिकल कॉलेज चौराहा, पीबीएम के आगे, डीआरएम आफिस से होकर रतनबिहारी पार्क पहुंची। इस दौरान प्रतिभागियों द्वारा नारों के माध्यम से आमजन में चेतना के प्रयास किए गए। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा ने मच्छर जनित रोगों से होने वाले नुकसान एवं इससे बचाव के तरीकों के बारे में बताया।
पैदल मार्च के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. चाहर, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. लोकेश गुप्ता, जिला महामारी विशेषज्ञ नीलम प्रताप सिंह, राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के सीओ जसवंत सिंह राजपुरोहित, एनसीसी के कैप्टन एस एल राठी, सूबेदार मेजर बाबूलाल, सूबेदार ब्रह्मप्पा, आरएचएम जिब्बू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
डे-एनयूएलएम की ओर से किया गया नुक्क्ड़ नाटक
डेंगू के विरुद्ध जागरूकता की इन गतिविधियों के तहत नगर निगम के डे-एनयूएलएम द्वारा कार्यक्रम स्थल पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन में जागरूकता के प्रयास किए गए। डे-एनयूएलएम की जिला प्रबंधक नीलू गहलोत ने बताया कि रविवार को रविंद्र रंगमंच परिसर के अलावा रानी बाजार, जस्सूसर गेट और गंगाशहर क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक आयोजित किए गए

जलदाय मंत्री ने पूर्व मंत्री श्री मदेरणा के निधन पर शोक जताया

Thar पोस्ट, जयपुर। जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने पूर्व मंत्री श्री महिपाल मदेरणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

डाॅ. कल्ला ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि स्वर्गीय मदेरणा ने जीवन पर्यंत किसानों और गरीबों के हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य किया। उन्होंने विधायिका के प्रमुख कानून बनाने में भी अग्रणी भूमिका निभाई।जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

सती माता की पूजा अर्चना की, भजन प्रस्तुत किए
बीकानेर. सागर स्थित सती माता मंदिर में शनिवार को महाप्रसादी व जागरण का आयोजन हुआ। पवन कुमार पुरोहित ने बताया कि सती माता का विशेष श्रृंगार किया गया। पंडित महेश कुमार पुरोहित ने सती माता के फूलों का श्रृंगार किया। साथ ही पूजा अर्चना की गई। रात को जागरण के दौरान कलाकारों ने माताजी के भजन प्रस्तुत किए। इस दौरान सरपंच रामदयाल गोदारा, नवल बिस्सा, बल्वेश पुरोहित, सुनील, जितेंद्र पुरोहित, घनश्याम पुरोहित, गौरीशंकर, मुलसा पुरोहित घनश्याम तंवर आदि उपस्थित थे।

IMG 20211017 WA0147 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने बीकानेर की टीम बारां रवाना* गंगाशहर हॉस्पिटल में मशीन भेंट ** डेंगू मुक्त बीकाणा ***डॉ कल्ला ने जताया शोक ****देवीकुंड सागर में सती माता मंदिर में अनुश्ठान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News