ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20210920 005005 3 अमेरिका में मुसाफिरों को 8 नवंबर से प्रवेश अनुमति, दो डोज़ सर्टिफिकेट जरूरी Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट। अमेरिका में मुसाफिरों का प्रवेश 8 नवम्बर से होगा। इस बारे में व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया है कि 8 नवंबर से अमेरिका कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके विदेशी यात्रियों को देश में प्रवेश करने की अनुमति देगा। नई तारीख की घोषणा के साथ ही अमेरिका अब भारत, ब्रिटेन और चीन जैसे देशों से यात्रा प्रतिबंध हटा लेगा। कोरोना की मार के चलते रोक थी। इस संबंध में व्हाइट हाउस के सहायक प्रेस सचिव केविन मुनोज ने कहा, ‘अमेरिका की नई यात्रा नीति के तहत 8 नवंबर से उन विदेशी यात्रियों को अमेरिका आने की अनुमति दी जाएगी जिन्होंने टीका लगवाया है।’ केविन मुनोज ने एक ट्वीट में कहा, ‘यह घोषणा और तारीख अंतरराष्ट्रीय तथा अंदरूनी हवाई यात्रा पर लागू होगी। यह नीति सार्वजनिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर लागू की गई है।’ अमेरिका की नई यात्रा नीति की घोषणा पहली बार 20 सितंबर को की गई थी। नई नीति के तहत, यूएसए या विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा अनुमोदित वैक्सीन के साथ कोरोना का टीका लगवा चुके विदेशी नागरिक को देश में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (Centers for Disease Control and Prevention) जल्द ही मार्गदर्शन जारी करेगा।


Share This News