ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
Dandia10.10.21 2 डांडिया खनके और महिलाओं ने किया नृत्य Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, राजस्थान। बीकानेर में  नवरात्र के अवसर पर म्यूजिकल एण्ड पार्टी द्वारा परंपरा के अनुसार सूर्या गार्डन में रविवार रात को डांडिया नृत्य का आयोजन किया।इस दौरान देवी मां को प्रसन्न करने के लिए भक्ति गीतों की धुन पर महिलाओं ने डांडिया नृत्य की सुंदर प्रस्तुति की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुनीता गौड़ ने कहा कि नवरात्र के नौ दिन में मां को प्रसन्न करने के उपायों में से नृत्य भी एक माध्यम है। शास्त्रों में नृत्य को साधना का मार्ग बताया गया है। गरबा नृत्य के माध्यम से मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए देश भर में इसका आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि जब देश भर में मां को प्रसन्न करने के लिए डांडिया रास का आयोजन होता है तो फिर हमारी महिलाएं व सखियां इससे क्यों पीछे रहें।
इस मौके पर माँ दुर्गा के भजनों एवं गीतों पर डांडिया खेल कर माँ दुर्गा की प्राथना की गई।
गीत-संगीत का आयोजन किया गया जिसमें  वाइब्रेशन डांस एकेडमी के निदेशक सुरेंद्र के निर्देशन में कलाकारों ने गरबा नृत्य किया। विभिन्न कलाकारों ने गीतों के द्वारा अपनी प्रस्तुति दी। डांडिया महोत्सव में सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर कार्यक्रम को आनंदमय बना दिया।
संस्थान के संस्थापक श्रीमती संध्या द्विवेदी के मार्गदर्शन में सहयोगी दीप्ति भटनागर, नीलम सक्सेना ,रेणु वर्मा, ज्योति गौड़, नेहा जी की भागीदारी रही।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नीलम सक्सेना ने किया। संस्थान के उपाध्यक्ष सांवरिया और सचिव राजेंद्र घारू भी आयोजन में उपस्थित रहे। संध्या द्विवेदी ने बताया कि डांगिया में प्रथम, द्वितीय व तृतीय  स्थान प्राप्त करने वाले जोड़े को पुरस्कार दिया जायेगा।  


Share This News