ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
Screen Shot 2020 08 19 at 5.45.42 PM 78 ग्राम पंचायतों के चुनाव की तैयारियां प्रारंभ Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। आज जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने ली प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक जिले में निर्वाचन से शेष रही ग्राम पंचायतों के निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ की निर्वाचन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में चुनाव से जुड़े विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारियों की बैठक लेकर, आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
     मेहता ने प्रकोष्ठ प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने सहायक प्रकोष्ठ अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर, उन्हें सौंपी गई जिम्मेवारियों का भली भांति निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन विभाग से और जिला स्तर पर जारी निर्देशों के बारे में अपडेट रहे और सभी कार्यों को समयावधि मंे संपादित करे।  उन्होंने चुनाव के दौरान नियत्रंण प्रकोष्ठ को प्रभावी ढंग से संपादित करने के निर्देश दिए और कहा कि नियंत्रण प्रकोष्ठ में रजिस्टर का नियमित संधारण हो तथा चुनाव से जुड़ी सारी जानकारी अपडेट रहे।उन्होंने नियुक्ति प्रकोष्ठ तथा प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रभारियों को निर्देश दिए कार्मिक,जोनल मजिस्ट्रेट तथा एरिया मजिस्ट्रेट को दिये जाने वाले प्रशिक्षण स्थलों का चयन इस प्रकार से हो जिसमें प्रशिक्षण के दौरान सोशल डिस्टेसिंग रखी जा सके। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ए.एच.गौरी सहित विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारी उपस्थित थे।


Share This News