ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210921 121829 2 ऊर्जा मंत्री डॉ. कल्ला जाएँगे जयपुर * उच्च शिक्षा मंत्री भाटी गुरुवार को बीकानेर में Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। ऊर्जा, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला का संशोधित यात्रा कार्यक्रम जारी किया गया है।
इस कार्यक्रम के अनुसार डॉ. कल्ला मंगलवार को रात्रि 8.20 बजे सूरतगढ़ से रेल मार्ग द्वारा प्रस्थान कर बुधवार को सुबह 5.55 बजे जयपुर पहुंचेंगे।

गुरुवार को आएंगे उच्च शिक्षा मंत्री भाटी
श्रीकोलायत में 40 करोड़ की लागत से नवीनीकृत सड़कों का करेंगे लोकार्पण
Tp न्यूज़। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी बुधवार रात्रि 9.45 बजे रेल मार्ग द्वारा जयपुर से प्रस्थान कर गुरूवार प्रातः 4.20 बजे बीकानेर पहुंचेंगे।
उच्च शिक्षामंत्री भाटी गुरूवार को प्रातः 9 बजे राजकीय वाहन द्वारा बीकानेर से प्रस्थान कर कोलायत जाएंगे तथा पंचायत समिति कोलायत और बज्जू क्षेत्र में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 40 करोड़ रूपए की लागत से तैयार 200 किलोमीटर लम्बी नवीनीकृत सड़कों एवं कोलायत रेनोवेटेड पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस का लोकार्पण करेंगे।
उच्च शिक्षा मंत्री भाटी दोपहर 2 बजे श्रीकोलायत के पंचायत समिति सभागार में प्रशासन गांवों के संग अभियान की कार्य योजना एवं तैयारियों के सम्बन्ध में जिला स्तरीय एवं कोलायत के उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे।


Share This News